IMD Rain Alert: यूपी में भारी बारिश, उत्तराखंड में भी जोरदार बरसात की चेतावनी; जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IMD Rain Alert, Weather Update 21 August: कल हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, 22-24 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, उत्तराखंड में भी तेज बारिश होगी। जानें मौसम का हाल…

UP Rain Weather Update 9 July Two Days Heavy IMD Rainfall Bihar Uttarakhand Himachal Barish Weather Forecast
उत्तर भारत समेत पूरे देशभर में मूसलाधार बरसात हो रही है।

IMD Rain Alert, Weather Update 21 August: देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। उत्तर भारत समेत पूरे देशभर में मूसलाधार बरसात हो रही है। इसके अलावा, कई राज्यों में आंधी तूफान और बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है। इस बीच, मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया है कि उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से 21 और 22 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होगी।

उत्तर भारत की बात करें तो 21-23 अगस्त के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 21-22 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, 21-27 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में काफी ज्यादा से लेकर बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है। 22 अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, 22-24 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी ज्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है। 24-27 अगस्त के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 23-27 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होगी। इसके अलावा, 21-27 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में कहीं-कहीं आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। 22 अगस्त को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 21-22 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

मध्य भारत की बात करें तो 21-25 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 21-26 अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदश, 23-25 अगस्त के दौरान विदर्भ, 21-27 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में काफी ज्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है। 26-27 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 27 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश, 21-22 अगस्त व 26-27 अगस्त के दौरान विदर्भ में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 21-25 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।

ओडिशा, बिहार, झारखंड में तेज बरसात

पूर्वी भारत के लिए मौसम विभाग का कहना है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 21-27 अगस्त के दौरान, झारखंड और ओडिशा में, 22-27 अगस्त के दौरान, बिहार में 22-24 अगस्त के दौरान काफी बड़े इलाके में या पूरे इलाके में बारिश होने की संभावन है। झारखंड और ओडिशा में 21 अगस्त को, बिहार में 21 अगस्त और 25-27 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होगी। गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 21 अगस्त को मध्यम से लेकर तेज बिजली गिरने की गतिविधि हो सकती है। पश्चिम भारत की बात करें तो कोंकण, गोवा में 21-27 अगस्त के दौरान, मध्य महाराष्ट्र में 26 अगस्त को काफी बड़े इलाके में या पूरे इलाके में बारिश होने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र में 21-25 अगस्त और 27 अगस्त को, गुजरात, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ में 21-27 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तेलंगाना में भारी बारिश

दक्षिण भारत की बात करें तो तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में 21-27 अगस्त के दौरान कहीं कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। तटीय कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में 21-27 अगस्त के दौरान काफी बड़े इलाके में या पूरे इलाके में बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 21-23 अगस्त के दौरान, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में, 21-24 अगस्त के दौरान कहीं कहीं आंधी तूफान, बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने की संभावना है। 21-25 अगस्त के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम रायलसीमा, 21-25 अगस्त के दौरान तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsमौसम न्यूज़यूपी में भारी बारिश, उत्तराखंड में भी जोरदार बरसात की चेतावनी; जानें मौसम अपडेट