
IMD Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बना है कम दबाव का क्षेत्र, यहां होगी भारी बरसात
IMD Rain Alert, Weather Update 2 November: भले ही अब उत्तर भारत में ठंड दस्तक देने वाली हो, लेकिन कई अन्य इलाकों में बारिश का दौर चल रहा है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र की वजह से अंडमान और निकोबार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
IMD Rain Alert Weather Update 2 November: चार नवंबर से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने आ रहा है। इसके अलावा, पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे म्यांमार तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिसकी वजह से आज अंडमान और निकोबार में भारी बरसात होने वाली है।

पश्चिमी भारत की बात करें तो दो नवंबर को कोंकण, गोवा में कई जगहों पर गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है। दो नवंबर को गुजरात, दो और तीन नवंबर को मराठवाड़ा में, पांच नवंबर को कोंकण, गोवा में, दो और पांच नवंबर को मध्य महाराष्ट्र में बिजली गिरने के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
उत्तर पूर्वी भारत की बात करें तो दो नवंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है।
उत्तर पश्चिमी भारत की बात करें तो चार नवंबर को जम्मू कश्मीर, लद्दाख में बारिश होने वाली है। इसे अलावा, चार नवंबर को राजस्थान, चार और पांच नवंबर को हिमाचल प्रदेश, चार नवंबर को उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश होगी। दक्षिण भारत की बात करें तो चार से छह नवंबर के दौरान तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा में कुछ जगहों पर बौछारें पड़ने की संभावना है।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




