IMD Rain Alert: हो जाएं सावधान! बन गया कम दबाव का क्षेत्र, इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IMD Rain Alert, Weather Update 11 September: 11-14 सितंबर और 17 सितंबर को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 11-17 सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, 15-17 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में बारिश होगी।

IMD Rain Alert Weather Update 11 September UP Bihar MP Odisha Chhatisgarh Rainfall Weather Forecast Barish
11 सितंबर को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में, 13 और 14 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश मूसलाधार बारिश होगी

IMD Rain Alert, Weather Update 11 September: उत्तर पश्चिम और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों पर बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में, 13 और 14 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश, 13 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र में, 13 और 14 सितंबर को गुजरात और 14 सितंबर को सौरष्ट्र और कच्छ में बहुत भारी बरसात यानी कि मूसलाधार बारिश होगी। उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो 11-14 सितंबर और 17 सितंबर को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 11-17 सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, 15-17 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में छिटपुट बारिश होगी।

11-17 सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, 15-17 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में बरसात होगी। 11-17 सितंबर के दौरान पूर्वी यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में, 12-17 सितंबर के दौरान पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 12-13 सितंबर व 17 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में छिटपुट बारिश होगी। 15-16 सितंबर के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 11-14 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में काफी ज्यादा व्यापक बारिश होगी। 11 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 14-16 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में काफी बरसात होगी। 15-16 सितंबर के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 11-15 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में, 11 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 12-16 सितंबर के दौरान पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं आंधी तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी है। 11-13 सितंबर के दौरान उत्तराखंड, 13-15 सितंबर के दौरान पंजाब और 13-14 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान और हरियाणा, चंडीगढ़,दिल्ली में भारी बारिश होगी।

मध्य भारत की बात करें तो 11-14 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, 11-15 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में काफी ज्यादा बरसात होगी। 15-17 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश, 16-17 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 11-12 सितंबर के दौरान विदर्भ में आंधी तूफान, बिजली कड़कने की संभावना है। 11-15 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, 13 सितंबर को विदर्भ में आंधी तूफान आने का अलर्ट है। 11-12 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश, 12 सितंबर को छत्तीसगढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश होगी। साथ ही, 13-14 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होगी।

इसके अलावा, पूर्वी भारत के राज्यों में भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। 11-17 यानी कि सात दिनों तक अंडमान और निकोबार द्वीप, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, 11-17 सितंबर के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, 11 सितंबर को झारखंड, 11-12 सितंबर के दौरन ओडिशा में काफी ज्यादा व्यापक बारिश होगी। 14-17 सितंबर के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, 12-17 सितंबर के दौरान झारखंड, 11-17 सितंबर के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, 12-17 सितंबर के दौरान झारखंड, 11-17 सितंबर के दौरान बिहार, 13-17 सितंबर के दौरान ओडिशा में भारी बारिश होगी।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsमौसम न्यूज़हो जाएं सावधान! बन गया कम दबाव का क्षेत्र, इन राज्यों में मूसलाधार बारिश