Rain Alert: यूपी के इस इलाके में आज और कल होगी बहुत भारी बारिश, इन राज्यों के लिए भी चेतावनी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Rain Alert, Weather Update 11 July: उत्तर भारत समेत देशभर में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज और कल पूर्वी यूपी के इलाके, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार जैसे राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, दक्षिण के राज्यों में भी बरसात होगी।

IMD Rain Alert Weather Update 11 July UP Bihar Heavy Rainfall Weather Forecast Himachal Uttarakhand Barish

Rain Alert, Weather Update 11 July: मॉनसून देशभर में पूरी तरह से सक्रिय है और झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि 11 और 12 जुलाई को पूर्वोत्तर भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। उसके बाद तीन से चार दिनों तक कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, अगले सात दिनों के दौरान उत्तर पूर्व, पश्चिम मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां कम रहने वाली हैं।

पूर्वी यूपी और बिहार में आज-कल बहुत भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो 11-12 जुलाई के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 11-15 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, 11-17 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में काफी बड़े इलाके में बारिश होगी। 11 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बारिश होगी।

उत्तराखंड-हिमाचल में बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी

13-17 जुलाई के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 16-17 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश होगी। 11-17 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 12-17 जुलाई के दौरान पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश होगी। 11-17 जुलाई के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख में आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं का अलर्ट है। वहीं, 14 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, 11-17 जुलाई के दौरान उत्तराखंड, 12-15 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने वाली है। साथ ही, 11 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा, तेज हवाओं और बिजली कड़कने की चेतावनी है।

मध्य भारत की बात करें तो 11-17 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश, 11-13 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर छिटपुट बरसात होगी। 14-17 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़ में बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बारिश होगी। 11-14 जुलाई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, 13-15 जुलाई के दौरान विदर्भ में कहीं कहीं आंधी तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट है। 14-17 जुलाई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, 11-15 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होगी।

ओडिशा, अंडमान, महाराष्ट्र, गुजरात में होगी बारिश

पूर्वी भारत की बात करें तो 11-15 जुलाई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 11-17 जुलाई के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिककिम, 11-13 जुलाई के दौरान बिहार, 13-17 जुलाई के दौरान ओडिशा में काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बरसात होगी। 16-17 जुलाई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप, 14-17 जुलाई के दौरान बिहार, 11-12 जुलाई के दौरान ओडिशा में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होगी। 11-15 जुलाई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 11-12 जुलाई के दौरान झारखंड में आंधी तूफान, बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पश्चिमी भारत की बात करें तो 11-17 जुलाई के दौरान कोंगण, गोवा में बारिश होगी। इस दौरान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराषट्र और कच्छ में भी बारिश होगी।

कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना में बारिश का अलर्ट

वहीं, दक्षिण भारत के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि 11-17 जुलाई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होगी। केरल, माहे में 12-17 जुलाई के दौरान, लक्षद्वीप और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 11-12 जुलाई, 16-17 जुलाई, रायलसीमा में 11 जुलाई और 15-17 जुलाई के दौरान बारिश हो सकती है। 11 जुलाई को केरल, माहे, 11-17 जुलाई के दौरान कर्नाटक में काफी ज्यादा बारिश होगी।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।