IMD Rain Alert: सावधान! आ रहा तूफान, 90 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; इन इलाकों के लिए चेतावनी जारी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IMD Rain Alert, Toofan Andhi Weather Update 31 May: उत्तर पश्चिमी, मध्य और उससे सटे पूर्वी भारत के इलाकों में 90 किलोमीटर की स्पीड से तूफान और तेज हवा चलने वाली है। इससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। जानिए कैसा रहेगा आज और आने वाले हफ्ते के मौसम का हाल…

IMD Rain Alert Toofan Andhi 90 Kms Per Hour Weather Update 31 May UP Bihar Uttarakhand Himachal Weather Forecast Barish

IMD Rain Alert, Toofan Andhi Weather Update 31 May: उत्तर भारत समेत देशभर के विभिन्न हिस्सों में मौसम कूल-कूल हो गया है। भीषण गर्मी से राहत मिली है। इस हफ्ते उत्तर पूर्वी भारत और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में छिटपुट भारी बारिश की संभावना है। वहीं, 31 मई को उत्तर पश्चिमी, मध्य और उससे सटे पूर्वी भारत के इलाकों में 90 किलोमीटर की स्पीड से तूफान और तेज हवा चलने वाली है। इसके अलावा, गरज-चमक का दौर भी जारी रहेगा और ओले भी गिरेंगे। इस बीच, बारिश की वजहसे देशभर में हीटवेव की स्थिति में कमी आई है।

पूर्वोत्तर भारत के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि इस हफ्ते के दौरान पूरे इलाके में व्यापक स्तर पर बारिश होगी। तीन से छह जून के दौरान असम, मेघालय में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बरसात होगी। अरुणाचल प्रदेश में 31 मई, दो से छह जून के दौरान, असम, मेघालय में तीन से छह जून के दौरान, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 31 मई और एक जून व पांच से छह जून के दौरान छिटपुट भारी बारिश होने वाली है। दक्षिण भारत की बात करें तो 31 मई से चार जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में, 31 मई से दो जून के दौरान केरल, माहे, लक्षद्वीप में, 31 मई से छह जून के दौरान तेलंगाना में, 31 मई से चार जून के दौरान उत्तरी कर्नाटक में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट मध्यम बारिश होने वाली है। 31 मई से चार जून के दौरान रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तटीय कर्नाटक में गरज के साथ आंधी और हवा की स्पीड 70 किमी प्रति घंटे की होगी।

तमिलनाडु, पुडुचेरी में भारी बारिश

वहीं, 31 मई से चार जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में, 31 मई से दो जून के दौरान केरल, माहे में भारी बारिश होगी। पूर्वी भारत की बात करें तो 31 मई और एक जून को ओडिश में आंधी तूफान और इस दौरान हवा की स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 31 मई से छह जून तक गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ व्यापक हल्की से मध्यम बारिश होगी। उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में एक से छह जून तक, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 31 मई को, बिहार में 31 मई, एक और छह जून को, झारखंड में 31 मई से छह जून तक, ओडिशा में दो से छह जून तक छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं के आने की संभाावना है। वहीं, चार से छह जून के दौरान उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 31 मई और एक जून को ओडिशा में छिटपुट भारी बारिश होगी। 31 मई और एक जून को ओडिशा में छिटपुट ओले गिरेंगे।

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि के मौसम का हाल

उत्तर भारत की बात करें तो उत्तराखंड में 31 मई, एक, पांच और जून को गरज, बिजली और तेज आंधी के साथ मध्यम स्तर की बारिश होगी। पंजाब में 31 मई से पांच जून तक, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में एक से चार जून, उत्तर प्रदेश में एक जून को, राजस्थान में अगले सात दिनों तक गरज, तेज हवाओं और मध्यम बारिश का अलर्ट है। पूर्वी राजस्थान में दो जून को गरज के साथ आंधी। इस दौरान हवा की स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी के आने की संभावना है। वहीं, 31 मई, तीन से छह जून के दौरान जम्मू कश्मीर में, चार से छह जून के दौरान हिामचल प्रदेश में, 31 मई और चार जून को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में, 31 मई को उत्तर प्रदेश में, दो जून को पश्चिमी राजस्थान में और एक जून को पूर्वी राजस्थान में गरज के साथ आंधी। 70 की स्पीड से तूफानी आंधी का अलर्ट है। 31 मई को उत्तराखंड और उससे सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होगी। 31 मई को हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में छिटपुट ओले गिरेंगे।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।