तिब्बत की ओर तेजी से बढ़ रही भारतीय प्लेट; दिल्ली तक फैले पहाड़ों पर भूकंप का बड़ा खतरा

लाइव हिन्दुस्तान
share

हिमालय के नीचे तेज हलचल से भूकंप का बड़ा खतरा है। हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान ने शोध में यह पता लगाया है कि हर साल भारतीय प्लेट पांच सेंटीमीटर तक तिब्बत की ओर बढ़ रही हैं।

Himalayan Earthquake Risk
हिमालय के नीचे तेज हलचल से भूकंप का बड़ा खतरा

शैलेन्द्र सेमवाल, देहरादून

हिमालय ऊपर से जितना शांत दिखाई देता है, जमीन के नीचे उतनी ही तेज हलचल है। भारतीय प्लेट हर साल करीब पांच सेंटीमीटर की रफ्तार से तिब्बत की ओर बढ़ रही है। यह प्लेट कई जगह मुड़ रही है और टूट भी रही है। इसी हलचल से धरती के भीतर भारी ऊर्जा जमा हो रही है, जिससे हिमालय के कुछ हिस्सों में भूकंपीय खतरा बढ़ता जाएगा।

भू-वैज्ञानिकों ने गुरुत्वाकर्षण माप, भूकंप और उपग्रह के आंकड़ों से पता लगाया है कि भारतीय प्लेट यूरेशियन प्लेट से टकराते हुए तिब्बत के नीचे करीब 100 किमी की गहराई तक पहुंच रही है। यह प्लेट मुड़ने और टूटने से असमान संरचना बन रही है। सतह पर दिखाई न देने वाली यह प्रक्रिया लंबे समय में चट्टानों पर दबाव बढ़ा सकती है। हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान का यह शोध ‘जियोफिजिक्स फॉर एडवांसिंग सीस्मोलॉजी’ में प्रकाशित हुआ।

गंगा के नीचे छिपी पुरानी पर्वत शृंखला की कहानी

इस शोध में गंगा के मैदान के नीचे दबी पुरानी पर्वत शृंखलाओं की भी पहचान की गई है। इनमें दिल्ली-हरिद्वार, फैजाबाद और मुंगेर-सहरसा जैसी संरचनाएं शामिल हैं। ये संरचनाएं हिमालय की ओर फैली हुई हैं और धरती के भीतर पड़ने वाले तनाव को अलग-अलग हिस्सों में केंद्रित कर सकती हैं। इससे अलग-अलग क्षेत्रों में भूकंप के खतरे का स्वरूप भी प्रभावित हो सकता है।

कहीं 35 तो कहीं 70 किमी मोटी भूपर्पटी

भारतीय और यूरेशियन प्लेट की इस टक्कर का असर हिमालय और तिब्बती पठार की भूपर्पटी पर भी दिखाई देता है। उत्तरी भारत में भूपर्पटी की मोटाई करीब 35 किमी और तिब्बत के नीचे यह करीब 70 किमी तक है। हिमालय में अधिकांश भूकंप 10 से 15 किमी की उथली गहराई में आते हैं।

हैदराबाद एनजीआरआई के भू-वैज्ञानिक डॉ. रवि कुमार का कहना है कि यह शोध किसी भूकंप की तारीख या समय की भविष्यवाणी नहीं करता। इसका उद्देश्य हिमालय के नीचे मौजूद फॉल्ट सेगमेंट की अंदरूनी संरचना और वहां जमा हो रहे तनाव को बेहतर ढंग से समझना है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsमौसम न्यूज़तिब्बत की ओर बढ़ रही भारतीय प्लेट; दिल्ली तक फैले पहाड़ों पर भूकंप का बड़ा खतरा