आसमान से बरसेगी आग! मंगलवार से भयंकर हीटवेव का अलर्ट, 43 डिग्री से ऊपर पहुंचेगा पारा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मौसम विभाग ने मंगलवार से भयंकर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और आसपास के इलाकों में मंगलवार से अधिकतम तापमान 43 डिग्री से भी ऊपर पहुंच सकता है। 

आसमान से बरसेगी आग! मंगलवार से भयंकर हीटवेव का अलर्ट, 43 डिग्री से ऊपर पहुंचेगा पारा

मौसम विभाग ने मंगलवार से भयंकर हीटवेव की चेतावनी जारी की है। आईएमडी का कहना है कि चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला के साथ ही हरियाणा,दिल्ली, राजस्थान और यूपी के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। ऐसे में आसमान से आग बरसने जैसी स्थितियां बनेंगी। फिलहाल इन इलाकों में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। इससे पहले मौसम विभाग ने 15 मई को आंधी और बारिश का येलो लर्ट जारी किया था।

केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 2025 के आंकड़ों के आधार पर अनुमान लगाया गया है कि वर्ष 2026 में पंजाब में बारिश सामान्य से कम हो सकती है। इस बार हालांकि पश्चिमी विक्षोभ अधिक सक्रिय रहेंगे, लेकिन 2025 की तरह भारी बारिश और आपदा जैसी स्थिति बनने के आसार फिलहाल नहीं है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पंजाब सरकार और मौसम विभाग के बीच पहले ही एक महत्वपूर्ण बैठक हो चुकी है। बैठक में मौसम विभाग ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में 2025 जैसी अत्यधिक बारिश के संकेत नहीं मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार तेज आंधी और खराब मौसम के कारण फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा मंडियों में खुले में रखा अनाज भी प्रभावित हो सकता है, इसलिए उसके सुरक्षित भंडारण की आवश्यकता है।

विभाग ने आम लोगों को भी सावधान रहने की अपील की है। तेज आंधी के दौरान पेड़ गिरने की आशंका रहती है, जिससे दुर्घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गयी है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 मई तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा, जबकि 17 मई के बाद प्रदेश में अचानक हीटवेव का असर बढ़ सकता है।

छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में रायपुर समेत तीन जिलों में गुरुवार को ऑरेंज अलर्ट जारी कर कई जिलों में गरज-चमक और बारिश की चेतावनी दी गयी है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने आज देर रात 12 बजे प्रदेश के कई जिलों के लिए विशेष मौसम अलर्ट जारी किया है। जारी चेतावनी के अनुसार रायपुर, बलौदाबाजार और महासमुंद जिलों में मध्यम स्तर के गरज-चमक वाले तूफान, तेज झोंकेदार हवाएं, बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सुकमा और रायगढ़ जिलों में हल्की गरज-चमक, बारिश तथा सतही तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।