Hail fall from Haryana Punjab to UP MP alert of dense fog in Bihar IM Mausam Samachar हरियाणा-पंजाब से लेकर UP-MP तक गिरेंगे ओले, बिहार में घने कोहरे का अलर्ट; जानें मौसम का ताजा हाल, Weather Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमौसम न्यूज़Hail fall from Haryana Punjab to UP MP alert of dense fog in Bihar IM Mausam Samachar

हरियाणा-पंजाब से लेकर UP-MP तक गिरेंगे ओले, बिहार में घने कोहरे का अलर्ट; जानें मौसम का ताजा हाल

  • Weather Updates: आईएमडी ने 25 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में तीव्र ठंडी लहर की चेतावनी दी है और 26 दिसंबर को भी अलग-अलग स्थानों पर यह स्थिति बन सकती है। पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में भी 25 दिसंबर को इसी प्रकार की मौसम की स्थिति रहने की संभावना है।

Himanshu Jha लाइव हिन्दुस्तानWed, 25 Dec 2024 08:55 AM
share Share
Follow Us on
हरियाणा-पंजाब से लेकर UP-MP तक गिरेंगे ओले, बिहार में घने कोहरे का अलर्ट; जानें मौसम का ताजा हाल

IMD Mausam Samachar: उत्तर भारत के कई राज्यों, जैसे कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के कारण लद्दाख, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी पारा गिर गया है। सोनमर्ग में रात भर बर्फबारी हुई है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं, उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय क्षेत्र में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में भी भारी बर्फबारी हो रही है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 26 दिसंबर 2024 की रात से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मौसम को प्रभावित करेगा। वहीं, दक्षिण भारत में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है।

आईएमडी ने 25 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में तीव्र ठंडी लहर की चेतावनी दी है और 26 दिसंबर को भी अलग-अलग स्थानों पर यह स्थिति बन सकती है। पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में भी 25 दिसंबर को इसी प्रकार की मौसम की स्थिति रहने की संभावना है।

घना कोहरा

बिहार और राजस्थान के कुछ हिस्सों में 25 दिसंबर की रात से 26 दिसंबर की सुबह तक घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, चंडीगढ़, असम, पंजाब और त्रिपुरा में 27 दिसंबर तक कोहरे की स्थिति रह सकती है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 25 से 26 दिसंबर के बीच शीतलहर की स्थिति भी हो सकती है।

बारिश की भविष्यवाणी

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार 25 दिसंबर को हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। तमिलनाडु के कराईकल और पुडुचेरी में 25 और 26 दिसंबर को बारिश और तूफान की संभावना है। 26 और 27 दिसंबर को गुजरात और राजस्थान में आंधी-तूफान और बिजली के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भी 27 दिसंबर को इसी प्रकार के मौसम की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा में 26 से 28 दिसंबर के बीच बारिश और आंधी-तूफान के आसार बन रहे हैं।

हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी

27 और 28 दिसंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में और अधिक बर्फबारी और बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के उच्च इलाकों में 27 और 28 दिसंबर को हल्की बर्फबारी हो सकती है।

ओले पड़ने की चेतावनी

आईएमडी ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और मराठवाड़ा में 26 दिसंबर को ओले पड़ने की संभावना है। वहीं, विदर्भ और मध्य प्रदेश में 27 और 28 दिसंबर को ओले गिर सकते हैं।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।