हरियाणा-पंजाब के लिए गुड न्यूज, दिल्ली-NCR में भी 4 अगस्त तक होगी मॉनसून वाली बारिश

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आईएमडी ने 31 जुलाई से चार अगस्त तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में व्यापक बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।

हरियाणा-पंजाब के लिए गुड न्यूज, दिल्ली-NCR में भी 4 अगस्त तक होगी मॉनसून वाली बारिश
देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है।

Weather Updates: मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हरियाणा पंजाब को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को जारी बुलेटिन में बताया गया कि इन इलाकों में बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के भी चलने का अनुमान है। पूर्वी विदर्भ और पश्चिम-मध्य छत्तीसगढ़ के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम की ओर बढ़ गया है और सुबह 5:30 बजे तक मध्य विदर्भ और दक्षिण मध्य प्रदेश के ऊपर केंद्रित हो गया है। इस प्रणाली के अगले 24 घंटों में विदर्भ और दक्षिण मध्य प्रदेश से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है, जिससे देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून की सक्रियता बनी रहेगी।

आईएमडी ने 31 जुलाई से चार अगस्त तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में व्यापक बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।

आईएमडी ने 31 जुलाई से तीन अगस्त तक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की है। पंजाब में एक से तीन अगस्त के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है, जबकि 31 जुलाई को कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में 5 अगस्त तक व्यापक बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। पूर्वी राजस्थान में एक से पांच अगस्त तक भारी बारिश होने का अनुमान है और 31 जुलाई को कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsमौसम न्यूज़हरियाणा-पंजाब के लिए गुड न्यूज, दिल्ली में भी 4 अगस्त तक होगी मॉनसून वाली बारिश