Hindi Newsमौसम न्यूज़Cyclone Alert Weather Update 26 October Latest Updates 4 Days Very Heavy Rainfall in Bengal
Cyclone Alert: चक्रवाती तूफान से इन चार दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग की ताजा चेतावनी

Cyclone Alert: चक्रवाती तूफान से इन चार दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग की ताजा चेतावनी

संक्षेप:

Cyclone Alert: 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच दक्षिण बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, हावड़ा, पुरुलिया, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

Sun, 26 Oct 2025 05:12 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Cyclone Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की प्रक्रिया में है और इसके कारण 28 से 31 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल सरकार ने मछुआरों को 28 से 30 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल के तट के पास और उसके आसपास समुद्र में ना जाने की सलाह दी और जो लोग पहले से ही समुद्र में हैं, उन्हें 27 अक्टूबर तक वापस लौटने को कहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि 28 अक्टूबर की रात को एक गंभीर चक्रवात के आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की संभावना है। इसमें कहा गया है कि 27 अक्टूबर से कोलकाता, दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा और हुगली सहित दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो जाएगी।

बुलेटिन के मुताबिक, 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच दक्षिण बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, हावड़ा, पुरुलिया, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि 30 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, अलीपुरद्वार, उत्तर दिनाजपुर और मालदा जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।