
Cyclone Alert: सावधान! आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
Cyclone Alert: चक्रवाती तूफान अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ेगा। इसके प्रभाव में तमिलनाडु के उत्तरी जिलों और उत्तरी तटीय जिलों के साथ-साथ कावेरी डेल्टा और आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी में अगले 2-3 दिनों में तेज बारिश होने की उम्मीद है।
Cyclone Alert, Cyclone Ditwah: चक्रवाती तूफान सेनयार के कमजोर होने के बाद बंगाल की खाड़ी में एक और नया तूफान दस्तक दे रहा है। यह तूफान दितवाह है। इसके चलते मौसम विभाग ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी आदि के तटीय जिलों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दाब क्षेत्र के गुरुवार को चक्रवाती तूफान के रूप में परिवर्तित होने से तमिलनाडु के उत्तरी और अन्य भागों, आंध्र प्रदेश में अगले 2-3 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में यह रहने वाले लोगों को सावधान रहने की भी जरूरत है।
मौसम विभाग ने अधिकारियों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे श्रीलंका तट पर बना दबाव दोपहर तक हंबनटोटा (श्रीलंका) से लगभग 150 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व और बट्टीकालोआ (श्रीलंका) से 190 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था। इसके बाद यह चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होकर उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढेगा। अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ेगा। इसके प्रभाव में तमिलनाडु के उत्तरी जिलों और उत्तरी तटीय जिलों के साथ-साथ कावेरी डेल्टा और कुछ दक्षिणी जिलों में अगले 2-3 दिनों में तेज बारिश होने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने पहले ही चेन्नई और इसके पड़ोसी जिलों जैसे तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है, जिसमें अगले दो दिनों तक 20 सेमी तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इस बीच, चेन्नई, कडलोर, नागपट्टिनम, एन्नोर, कट्टुपल्ली, पुडुचेरी और कराईकल बंदरगाहों के लिए चेतावनी चार जारी की गयी है। वहीं, पांबन और तूतीकोरिन बंदरगाहों के लिए भी चेतावनी तीन जारी की गयी है।
आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी
आंध्र प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने गुरुवार को कहा कि बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी और उससे सटे श्रीलंका तट पर बना डिप्रेशन एक साइक्लोन में बदल गया है, जिससे दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा जिलों में भारी बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। APSDMA के अनुसार, वेदर सिस्टम उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और अगले 12 घंटों में इसके और मज़बूत होने की उम्मीद है। APSDMA ने एक रिलीज में कहा, "साइक्लोन दितवाह बन गया है और तेज हो रहा है। आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में भारी बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।" यह सिस्टम 29 नवंबर की शाम से 30 नवंबर की सुबह के बीच बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी, उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ता रहेगा, इसका अनुमान है। साइक्लोन के असर के कारण शनिवार से तीन दिनों तक दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश (SCAP) और रायलसीमा में भारी बारिश की उम्मीद है। इसमें कहा गया है कि चित्तूर, तिरुपति, नेल्लोर, प्रकाशम, YSR कडप्पा, अन्नामय्या और श्री सत्य साईं जिलों में 29 नवंबर से दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




