आज का मौसम, 19 अप्रैल: यूपी-एमपी में हीटवेव की आशंका, बिहार में होगी बारिश; IMD का अलर्ट
aaj ka Mausam kaisa rahega: मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक रविवार 19 अप्रैल को पूर्वी यूपी और मध्य प्रदेश में हीटवेव चलने की आशंका है। पश्चिमी यूपी, बिहार में बारिश होने की प्रबल संभावना है। राजधानी दिल्ली में भी बादल छाए रह सकते हैं।

aaj ka Mausam kaisa rahega bataiye: उत्तर भारत के ऊपर मौसम की मार देखने को मिल रही है। कई इलाकों में हल्की बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, तो कई इलाकों में हीटवेव की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 अप्रैल रविवार को उत्तर भारत का पारा औसत रूप से 40 डिग्री के ऊपर पहुंचने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीशगढ़ और राजस्थान के कुछ इलाकों में आने वाले कुछ दिनों तक हीववेव चलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों में और बिहार, पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना है। राजधानी दिल्ली में भी बादल छाए रह सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों में मौसम अपना पुराना अंदाज बरकरार रखेगा। जम्मू-कश्मीर में 18 और 19 अप्रैल के बीच बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। दूसरी तरफ हिमाचल, उत्तराखंड़ में तेज हवाओं के साथ हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना है। पाकिस्तान की सीमा से लगते पंजाब, हरियाणा में भी तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है।
मध्य-भारत में हीटवेव की आशंका, आने वाले दिनों में बारिश देगी राहत
अप्रैल के महीने के आखिर में मौसम अपना असर दिखा रहा है। उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में 19 से लेकर 21 अप्रैल के बीच हीटवेव की आशंका बनी हुई है। तेज धूप की वजह से दिन का तापमान 40 डिग्री के ऊपर चला जाएगा। हालांकि, पश्चिमी मध्य प्रदेश के हालात इस दौरान ठंड़े रहेंगे। यहां पर बारिश होने और तेज गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी हीटवेव की स्थिति बनी हुई है।
पूर्वोत्तर में होगी बारिश
पूर्वोत्तर भारत अपने पुराने दिनों के मौसम पर ही आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अरुणाचल प्ररदेस, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 और 20 अप्रैल को हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज गति से हवाएं भी चल सकती हैं। इन राज्यों में आने वाले समय में भी बारिश तेज होने की संभावना है।
पूर्वी भारत की तरफ आने पर पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार में 19 अप्रैल को तेज बारिश होने की संभावना है। हालांकि, कई इलाकों में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन बिहार में ज्यादातर जगह बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा इन राज्यों में आने वाले 48 घंटों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
दक्षिण भारत में होगी गर्मी, बारिश भी होगी
दक्षिण भारत भी रविवार के दिन बारिश का सामना कर सकता है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक कर्नाटक के कुछ इलाकों में, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और यनम के तटीय इलाकों में 19 से लेकर 22 अप्रैल तक तेज बारिश होने की संभावना है। हालांकि, समय-समय पर मौसम साफ होने की वजह से गर्मी कम नहीं होगी। इससे मौसम में उमस बढ़ेगी।
मौसम विभाग की मानें तो भले ही दिल्ली, बिहार और यूपी के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। लेकिन गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। आने वाले एक हफ्ते में इन सभी राज्यों के अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियत तक तापमान बढ़ने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी भारत में तापमान 2 से लेकर 3 डिग्री तक बढ़ेगा। हालांकि, महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य हैं, जिसमें आने वाले एक हफ्ते के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। इसके अलावा देश के शेष भागों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेखक के बारे में
Upendra Thapakउपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


