आज का मौसम 3 जुलाई: यूपी-दिल्ली समेत 15 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, तेज आंधी का भी अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार और झारखंड के साथ ही पहाड़ी राज्यों में अगले दो से तीन दिन मध्यम से भारी बारिश होगी। हवाओं की स्पीड 50 से 60 किमी प्रतिघंटा रह सकती है। दिल्ली में भी 4 और 5 जुलाई को झमाझम बारिश हो सकती है।

देश के अधिकतर राज्यों में मॉनसून दस्तक दे चुका है। उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली समेत ज्यादा तर राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तट पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर प्रदेश में मॉनसून के दस्तक देने के बाद पूर्वी यूपी में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिन में ही दक्षिण पश्चिम मॉनसून (Southwest Monsoon) गुजरात, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों, पंजाब, राजस्तान और हरियाणा में प्रवेश कर सकता है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिन में मॉनसून अपना रंग दिखाएगा। मॉनसून की दिल्ली में एंट्री हो गई है। दिल्ली में 3 जुलाई को भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान आंधी भी आ सकती है। हवा की स्पीड 70 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रह सकता है।
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच से 6 दिन तक पश्चिम बंगाल में मॉनसून ऐक्टिव रहेगा। इस दौरान मूसलाधार बारिश हो सकती है। 3 से 6 जुलाई तक गुजरात, कोंकण, सौराष्ट्र और कच्छ में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 3 से 6 जुलाई तक महाराष्ट्र में भारी से भारी बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद, बांदा, कानपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, शामली और उन्नाव में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर, संतकबीरनगर, रायबरेली, लखनऊ में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। कई जगहों पर वज्रपात की भी संभावना है।
बिहार का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक पटना, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया और मुंगेर में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा झारखंड के भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, अलवर औरअजमेर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा हवाओं की गति 50 से 60 किमी प्रतिघंटा रहने का अनुमान है।
पहाड़ों पर भी होगी भारी बारिश
पहाड़ी इलाकों में भी मध्यम से भारी बारिश के साथ भूस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रूद्रप्रया, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 4 से 8 जुलाई तक कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, मंडी, सोलन, सिरमर, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, किन्नौर में भी हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 5 से 9 तारीख तक भारी बारिश का अनुमान है। जम्मू कश्मीर के उधमपुर कठुआ, डोडा, राजौरी, कुलगाम, पुलवामा, बारामूला, अन्ंतनाग और पुंछ में 3 जुलाई को हल्की बारिश हो सकती है। 7 और 8 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेखक के बारे में
Ankit Ojhaविद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


