आज का मौसम 20 अगस्त: MP समेत 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कब तक राहत
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत भारत के कई राज्यों में गुरुवार को झमाझम बारिश होने जा रही है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ऐसा पूर्वानुमान लगाया है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि 25 अगस्त तक कई राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है।

20 अगस्त का मौसम कैसा रहेगा। पूरे भारत में मॉनसून अपने जोर पर है। गुरुवार को भी भारत के अधिकांश राज्यों में बारिश के आसार हैं। इसमें उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश और बिहार तक बहुत भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, एमपी में विदिशा समेत ऐसे कई जिले हैं, जो अब भी अच्छी बारिश के इंतजार में हैं। विस्तार से जानिए कि आज कहां होगी बारिश।
IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिम हिस्से में बहुत भारी बारिश होने वाली है। वहीं जम्मू-कश्मीर, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख में भी तेज बारिश होगी। वहीं, उत्तराखंड में आने वाले 5 दिनों तक तेज बारिश की संभावनाएं हैं। इन राज्यों में 25 अगस्त तक छिटपुट बारिश के भी आसार हैं।
MP भी जमकर भीगेगा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मध्य प्रदेश में दो दिन तेज बारिश हो सकती है। इसके बाद ऐसा ही मौसम 23 और 24 अगस्त को भी रहने के आसार हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश में 23 से 25 अगस्त तक भारी बारिश की संभावनाएं हैं। जबकि, आने वाले तीन दिनों में पूर्वी मध्य प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में भी 21 अगस्त तक ऐसा मौसम रह सकता है। इस दौरान राज्य में गरज और चमक के आसार हैं।
बिहार का मौसम जान लें
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में गुरुवार को भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 24 से 25 अगस्त तक क्षेत्र में ऐसा मौसम बना रह सकता है। जबकि, गंगीय पश्चिम बंगाल में 23 से 24 अगस्त, झारखंड में 21 से 23 अगस्त और ओडिशा में 21 से 25 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। IMD का कहना है कि बिहार में 22 अगस्त को तेज गरज और चमक के आसार हैं।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में आमतौर पर बादल छाये रहने और बारिश के दौर का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान गिरकर 32-34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
राजधानी में सुबह से कई स्थानों पर बारिश हो रही है। शाम और रात के दौरान बहुत हल्की से हल्की बारिश का एक और दौर आ सकता है। आने वाले दिनों में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है, हालांकि इसके धीमे होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले सात दिनों के दौरान दिल्ली के अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। बारिश की गतिविधियों से हालांकि दिन की गर्मी से अस्थायी राहत मिल सकती है।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेखक के बारे में
Nisarg Dixitनिसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
और पढ़ें

