आज का मौसम 17 जुलाईः यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट के पास बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से बिहार से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में भी मॉनसून फिर से रंग दिखाने वाला है और ज्यादातर जिलों में मध्यम से भारी बारिश होगी।

weather News

बंगालल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगल के तटों पर बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 17 जुलाई को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों मे भी मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आंधी-तूफान के साथ 15 राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की गतिविधियां बढ़ाने वाले कम से कम पांच मौसमी तंत्र ऐक्टिव हैं। वहीं बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र पूर्वोत्तर के राज्यों से लेकर बिहार तक असर दिखा सकता है। अगल दो दिनों में यह ओडिशा और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ सकता है। ऐसे में 22 जुलाई तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

IMD ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, झारखंड और महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यूपी में मॉनसून ने पकड़ा जोर

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मॉनसून जोर पकड़ रहा है। मौसम वभाग के मुताबिक प्रदेश के सभी 75 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कई राज्यों में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बाराबंकी में घाघरा नदी खतरे के निशान के करीब है और कटान तेज हो गया है। ऐसे में लगभग 100 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर, बलरामपुर, महाराजगंज, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, वाराणसी और मिर्जापुर में भारी बारिश हो सकती है। वहीं लखीमपुर खीरी, बहराइच, मुजफ्फरनगर ,बिजनौर, मेरठ, गाजिबादा, हापुड़. अमरोहा और मुरादाबाद में मध्यम बारिश की संभावना है। प्रयागराज, चित्रकूट और अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 17 जुलाई को राजधानी दिल्ली का आसमान बादलों से ढका रहेगा। कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। शाम तक गरज-चमक के साथ फुहार पड़ सकती है जिससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 18 और 19 जुलाई को भी राजधानी में बारिश से तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। इससे लोगों को उमस से राहत मिलने की संभावना है।

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
दिल्ली39°C32°C
मुंबई29°C28°C
कोलकाता32°C28°C
चेन्नई35°C27°C
लखनऊ33°C28°C
पटना34°C28°C
जयपुर37°C30°C

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

IMD के मुताबिक 17 से 22 तारीख तक बिहार के सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 17 जुलाई को पश्चिमी चंपारण, मुंगेर, बांका, सिवान, पटना, नालंदा, जहानाबाद, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 21 और 22 तारीख को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रह सकती है।

पंजाब और हरियाणा में भी गर्मी से मिलेगी राहत

पंजाब और हरियाणा में 17 और 18 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 20 से 22 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली से सटे हरियाणा के जिलों में 18जुलाई को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 17 से 22 तारीख तक हल्की बारिश की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में 17 से 22 जुलाई के दौरान व्यापक बारिश का दौर जारी रहेगा। 18 से 21 तारीख तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, मनाली समेत ज्यादातर जिलों में 18 से 22 तारीाख तक व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है। जम्म-कश्मीर में 17 से 22 तारीख तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किमी प्रतिघंटा रह सकती है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।