अभी नहीं थमेगा तूफानी बारिश का दौर, दूसरा पश्चिमी विक्षोभ भी ढाएगा कहर; 10 राज्यों में अलर्ट

Apr 06, 2026 06:56 am ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share

मौसम विभाग के मुताबिक 6 अप्रैल की शाम से ही मौसम एक बार फिर करवट लेने लगेगा। यूपी-बिहार और दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम के कम से कम 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

अभी नहीं थमेगा तूफानी बारिश का दौर, दूसरा पश्चिमी विक्षोभ भी ढाएगा कहर; 10 राज्यों में अलर्ट

अप्रैल के महीने की शुरुआत ही तूफानी बारिश के साथ हुई है और यह सिलसिला अभी थमने वाला भी नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 और 8 अप्रैल को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में अपने तेवर दिखाने वाला है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली, यूपी-बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल में आंधी के साथ मध्यम से तीव्र बारिश का अलर्ट जारी किया है। कम से कम 9 राज्यों में मौसम में बड़ा बदलाव होगा और तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री नीचे रह सकता है।

फिलहाल उत्तर प्रदेश, बिहार समेत उत्तर के राज्यों में बादलों की आवाजाही जारी है। रविवार को कई जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। 06 अप्रैल को भी ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। वहीं 7 और 8 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आंधी-पानी की संभावना है

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज अभी बिगड़े रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 6 अप्रैल को हल्की धूप खुल सकती है लेकिन शाम तक मौसम फिर करवट बदलने लगेगा। 7 और 8 अप्रैल को फिर से बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के दौरान वज्रपात की भी संभावना है ऐसे में प्रयास करें कि बारिश के दौरान घरों से बाहर ना निकलें।

यूपी-बिहार में तूफानी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में सोमवार को बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, महोबा, फइरोजाबाद, झांसी, जालौन, हमीरपुर, हरदोई और कानपुर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। बात करें बिहार की तो पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, गया, पटना, कैमूर और औरंगाबाद में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

राजस्थान में 6 से 8 अप्रैल तक तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। 6 अप्रैल को भी भरतपुर और जयपुर के आसपास के इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा 7 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ ऐक्टिव होने के बाद बीकानेर, जोधपुर, अजमेर और शेखावटी इलाके में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

हिमाचल का मौसम

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार को बर्फबारी हुई तथा मौसम विभाग ने सात और आठ अप्रैल के लिए राज्य में चार से पांच जिलों में ओलावृष्टि, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश भी हुई। सराहन में 23.5 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई, जबकि धर्मशाला और सुंदरनगर में 18.2 मिमी, मनाली में 17 मिमी, शिमला में 13.4 मिमी, कुकुमसेरी में 13.2 मिमी, कल्पा में 11 मिमी, पालमपुर में 10.6 मिमी और कसौली में 10 मिमी वर्षा हुई।

शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार और बुधवार को राज्य के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, ओलावृष्टि, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम भारत में बुधवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है। विभाग ने 11 अप्रैल तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। जम्मू-कश्मीर में भी 6 और सात अप्रैल को हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

पश्चिम बंगाल का मौसम

पश्चिम बंगाल में रविवार को बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया है कि 6 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में उम बढ़ेगी। शुष्क पश्चिमी हवाएं अपना असर दिखाएँगी। हालांकि दार्जीलिंग, कालिम्पोंग, जलपाइगुड़ी और अलीपुरद्वार के अलावाउप हिमालयी इलाकों में 8 अप्रैल तक बारिश की संभावना भी बनी हुई है। मध्य प्रदेश में भी 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ बारिश का अनुमान लगाया गया है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।