भयंकर बारिश का अलर्ट, UP समेत ये 8 राज्य हो जाएं सावधान; तेज हवा चलेगी
मॉनसून की लेट एंट्री और बीच में ब्रेक ने भारत के कई राज्यों को चिंता में डाल दिया है। एक ओर जहां मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से अब तक बारिश के इंतजार में हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश समेत कम से कम 8 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट है।

Mausam: दिल्ली में बारिश का गति और तेज होने जा रही है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग का ताजा पूर्वानुमान है कि उत्तर प्रदेश और बिहार समेत भारत के कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावनाएं हैं। जबकि, राजस्थान और उत्तराखंड जैसे प्रदेश आंधी और तूफान का भी सामना करेंगे। वहीं, पूर्वोत्तर के भी अधिकांश राज्यों में इस हफ्ते तेज बारिश के आसार हैं।
IMD का कहना है कि बुधवार को उत्तर पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों में बारिश हो सकती है। खास बात है कि 2026 में मॉनसून की एंट्री देरी से हुई और बीच में लंबे समय के लिए बारिश की गतिविधियां रुक गईं थीं। हालांकि, मध्य प्रदेश के कई राज्य अब भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
आज कहां होगी बारिश
मौसम विभाग ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में 5 अगस्त और 9 से 11 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है। ऐसा ही मौसम 5 से 11 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश में रह सकता है। इसके अगले दिन यानी 6 अगस्त से 11 अगस्त तक उत्तराखंड में तेज बारिश होगी।
IMD के अपडेट के मुताबिक, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 5-6 अगस्त, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 7 अगस्त, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम राजस्थान में 7 से 9 अगस्त, पूर्वी राजस्थान में 6 अगस्त और 9 से 11 अगस्त को तेज बारिश की संभावनाएं हैं।
MP में बारिश
मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिम मध्य प्रदेश में 5-6 अगस्त और 8 अगस्त को भारी बारिश के आसार हैं। 7 अगस्त को यहां बहुत भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 5 और 8 अगस्त को तेज बारिश हो सकती है। जबकि, 6-7 अगस्त को अति भारी बारिश की संभावनाएं हैं। छत्तीसगढ़ में 5 से 8 अगस्त को ऐसा मौसम रह सकता है।
बिहार में होगी झमाझम बारिश
बिहार और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 6 अगस्त, गंगीय पश्चिम बंगाल में 5 और 7 अगस्त, झारखंड में 5 से 8 अगस्त, ओडिशा में 7 से 11 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। वहीं, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 से 11 अगस्त के बीच बारिश की संभावनाएं हैं।
ओडिशा में आज से होगी बारिश
IMD ने बुधवार से ओडिशा में बारिश का नया दौर शुरू होने का अनुमान जताया है। जबकि कई जिलों के गांव अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। अधिकारियों ने बताया कि कई नदियों का जलस्तर घटने लगा है, लेकिन जाजपुर, भद्रक और जगतसिंहपुर जिलों के अनेक गांवों से बाढ़ का पानी अब तक नहीं उतरा है। इसके कारण बड़ी संख्या में लोग अभी भी राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। आईएमडी ने बताया कि बारिश का दौर पांच अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त तक जारी रह सकता है।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेखक के बारे में
Nisarg Dixitनिसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


