Hindi Newsमौसम न्यूज़3 June ka Mausam kahan hai monsoon latest updates rainfall today
UP और बिहार में बढ़ा बारिश का इंतजार, कमजोर पड़ा मॉनसून; कब मिलेगी राहत

UP और बिहार में बढ़ा बारिश का इंतजार, कमजोर पड़ा मॉनसून; कब मिलेगी राहत

संक्षेप:

मौसम विभाग के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि 11 जून के आसपास बंगाल की खाड़ी में मौसमी सिस्टम तैयार हो रहा है, जो मॉनसून को मजबूत करेगा और देश के उत्तरी हिस्सों में प्रगति के लिए अनुकूल स्थिति तैयार करेगा।

Jun 03, 2025 07:56 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

समय से पहले केरल में एंट्री लेने के बाद मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि एक सप्ताह से ज्यादा समय तक भारत को बारिश की कमजोर स्थिति देखने को मिल सकती है। हालांकि, 11 जून से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। आमतौर पर 1 जून को केरल पहुंचने वाले मॉनसून ने 24 मई को ही दस्तक दे दी थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रॉयटर्स से बातचीत में IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग के पुणे कार्यालय में अधिकारी एसडी सनप ने भी बारिश की रफ्तार धीमी होने की बात कही है। सोमवार को उन्होंने कहा कि मॉनसून की बारिश अगले कुछ दिन कमजोर रहेगी, लेकिन 11-12 जून से मॉनसून मजबूत होगा और देश के अन्य हिस्सों को कवर करना शुरू कर देगा। IMD के मॉनसून चार्ट में भी धीमी रफ्तार के संकेत मिल रहे हैं।

मौसम विभाग के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि 11 जून के आसपास बंगाल की खाड़ी में मौसमी सिस्टम तैयार हो रहा है, जो मॉनसून को मजबूत करेगा और देश के उत्तरी हिस्सों में प्रगति के लिए अनुकूल स्थिति तैयार करेगा।

कहां तक पहुंचा मॉनसून

IMD के अनुसार, मॉनसून ने 29 मई तक पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश राज्यों को कवर कर लिया था। आमतौर पर इन राज्यों में मॉनसून की पूरी एंट्री के लिए 10 जून तक का समय लगता है। इसके अलावा मॉनसून समय से पहले तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना पहुंच गया है। साथ ही मॉनसून ने महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है।

10 जून के बाद झारखंड पहुंचेगा मॉनसून

पश्चिम बंगाल और बिहार को छूकर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कमजोर पड़ गया है। अब झारखंड में मॉनसून पहुंचने की संभावना 10 जून के बाद ही है। मौसम विभाग के अनुसार बताया कि केरल के बाद मॉनसून पूर्वोत्तर के राज्यों की ओर बढ़ गया है। बंगाल की खाड़ी में बना हुआ निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने के चलते मॉनसून बंगाल के रास्ते झारखंड में प्रवेश नही कर सका है।

मौसम विभाग ने अगले दो-चार दिनों में तापमान में और होने की आशंका व्यक्त की है। हालांकि विभाग ने झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की बात भी कही है।

पूर्वोत्तर में स्थिति गंभीर

पूर्वोत्तर में बाढ़ की स्थिति सोमवार को भी गंभीर बनी रही और बाढ़ एवं भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 36 पहुंच गई है, जबकि क्षेत्र के कई राज्यों में 5.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन के कारण असम में सबसे अधिक 11 लोगों की जान गई है, इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में 10, मेघालय में छह, मिजोरम में पांच, सिक्किम में तीन और त्रिपुरा में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।