दिल्ली समेत 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट, UP में गिरेंगे ओले; जानें आज का मौसम कैसा रहेगा

Nisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share

IMD ने मध्य भारत में अगले 5 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मध्य प्रदेश में 3 और 4 अप्रैल को कुछ इलाकों में ओले गिर सकते हैं। छत्तीसगढ़ में 4 अप्रैल को ओलावृष्टि की संभावनाएं हैं।

दिल्ली समेत 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट, UP में गिरेंगे ओले; जानें आज का मौसम कैसा रहेगा

गर्मी की एंट्री के बीच भारत के कई राज्य बारिश का सामना कर रहे हैं। फिलहाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में मौसम का ऐसा ही मिजाज जारी रहेगा। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्य भारी बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का सामना कर सकते हैं। पूर्वी, मध्य और पश्चिम भारत के कई राज्यों में भी बारिश के आसार हैं।

उत्तर पश्चिम में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 3 से 8 अप्रैल तक बारिश के आसार हैं और इस दौरान हवा 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। वहीं, पश्चिम राजस्थान में 3, 4 और 6 अप्रैल को बारिश हो सकती है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में 3 अप्रैल को ऐसा मौसम रह सकता है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में 7 और 8 अगस्त को छिटपुट से मध्यम बारिश तक हो सकती है।

जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 7 और 8 अप्रैल को बारिश या बर्फबारी के आसार हैं। 3, 4 और 7 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर में ओले गिर सकते हैं। जबकि, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 3 और 4 अप्रैल को ओलावृष्टि के आसार हैं। उत्तराखंड में 4 अप्रैल, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 4 और 5 अप्रैल, राजस्थान में 3 और 4 अप्रैल, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 अप्रैल को ओलावृष्टि हो सकती है।

पूर्वी और मध्य भारत के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 5 से 7 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। झारखंड में 4 और ओडिशा में अगले 5 दिनों के दौरान बारिश होने के आसार हैं।

IMD ने मध्य भारत में अगले 5 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मध्य प्रदेश में 3 और 4 अप्रैल को कुछ इलाकों में ओले गिर सकते हैं। छत्तीसगढ़ में 4 अप्रैल को ओलावृष्टि की संभावनाएं हैं।

पश्चिम भारतीय राज्यों में भी होगी बारिश

IMD के अनुसार, 4 अप्रैल को मध्य महाराष्ट्र, 4 और 5 अप्रैल को मराठवाड़ा और 3 अप्रैल को गुजरात में बारिश की संभावनाएं हैं।

पूर्वोत्तर के राज्यों में असम और मेघालय में 3 से 6 अप्रैल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 3 और 4 अप्रैल, अरुणाचल प्रदेश में 4 और 5 अप्रैल को बारिश हो सकती है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 6 से 8 अप्रैल और असम, मेघालय में 5 से 6 अप्रैल तक भारी बारिश के आसार हैं।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।