फोटो गैलरी

Hindi News विराटअनुष्का#VirushkaWEDDING: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक दूसरे से किया ये प्यारा वादा, आप भी पढ़ें

#VirushkaWEDDING: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक दूसरे से किया ये प्यारा वादा, आप भी पढ़ें

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आखिरकार एक दूसरे के हो गए हैं। दोनों ने बड़े ही गुपचुप तरीके से इटली में शादी कर ली है। पिछले कई दिनों से विराट और अनुष्का की शादी...

#VirushkaWEDDING: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक दूसरे से किया ये प्यारा वादा, आप भी पढ़ें
नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 11 Dec 2017 10:41 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आखिरकार एक दूसरे के हो गए हैं। दोनों ने बड़े ही गुपचुप तरीके से इटली में शादी कर ली है। पिछले कई दिनों से विराट और अनुष्का की शादी की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई थीं। खबर थी कि दोनों इटली में 12 दिसंबर को शादी कर सकते हैं। लेकिन अब ये बात कंफर्म हो गई है कि विराट और अनुष्का ने शादी कर ली है। विराट कोहली ने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात की घोषणा की है। विराट ने ना सिर्फ लोगों के इस कनफ्यूजन को खत्म किया है बल्कि उन्होंने अनुष्का के लिए एक बेहद प्यारा मैसेज भी लिखा है। 

विराट ने लिखा है ''आज हमने एक दूसरे से वादा किया है कि हम हमेशा एक दूसरे के साथ रहेंगे, एक दूसरे को प्यार करेंगे। हमें ये खबर बताते हुए बेहद खुशी हो रही है और इस खूबसूरत दिन को हमारे परिवार, फैंस और शुभचिंतकों की दुआओं ने और भी स्पेशल बना दिया। इस सफर में हमारा साथ देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया''। यही ट्वीट अनुष्का शर्मा ने भी किया है।

विराट और अनुष्का की शादी से जुड़ी खबर पढ़ें एक क्लिक में।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें