विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की दोस्ती और डेटिंग की शुरुआत एक शैंपू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। उसके बाद यह रिश्ता परवान चढ़ता गया। कभी मीडिया से छिपाया, तो कभी जताया। इस तरह दोनों का प्यार आम हुआ ही था कि इस खूबसूरत रिश्ते को किसी की नजर लग गई।
इस खटास को लेकर कई तरह के कयास लगाए गए। एक पक्ष का कहना था कि विराट चाहते थे कि अनुष्का जल्द से जल्द उनकी दुलहन बन जाएं पर अनुष्का अपने करियर पर ध्यान देना चाहती थीं। बात कुछ और बिगड़ी तो विराट ने अनुष्का को सोशल साइट इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया।
वीरूष्का की शादी में दुनिया दीवानी, पढ़ें दोनों में 10 समानताएं
इस बीच एक और बात सुनने में आई। बात यह थी कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले एक मुकाबले से पहले विराट ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड से श्रीलंका का एक टूर करने के लिए छुट्टी मांगी थी।
वह अनुष्का के साथ कुछ वक्त बिताना चाहते थे, इससे पहले कि वह दो महीने के लिए व्यस्त हो जाते। ठीक उसी वक्त अनुष्का को सलमान की फिल्म सुल्तान में मौका मिल गया और इस तरह विराट के प्लान की धज्जियां उड़ गईं। इस बात से विराट काफी नाराज हुए।
FLASHBACK: जब अनुष्का के होठों पर छिड़ी बहस, मिला था ये जवाब
फरवरी 2016 में खबरें आईं कि विराट और अनुष्का ने अपने रिश्ते को कुछ समय देने का निर्णय ले लिया है। कहां एक ओर उनके फैन्स उन दोनों की शादी की सोच रहे थे, कहां यह खबर का आना सबकी आशाओं पर पानी फेर गया। हालांकि उसके कुछ समय बाद दोनों सुल्तान फिल्म की सफलता पर सलमान खान के घर पार्टी में एक साथ दिखे भी।
अगली स्लाइड में पढ़ें : जब कोहली-अनुष्का के ब्रेकअप की खबर ने पकड़ा तूल