विराट अनुष्का की इस fairytale wedding के पीछे लखनऊ की इस लड़की का है हाथ
विराट अनुष्का की शादी साल 2017 की सबसे चर्चित शादी रही। शादी से जुड़ी तैयारियों को इतने समय तक सीक्रेट रखना अपने आप...
विराट अनुष्का की इस fairytale wedding के पीछे हाथ है लखनऊ की इस लड़की का
विराट अनुष्का की शादी साल 2017 की सबसे चर्चित शादी रही। शादी से जुड़ी तैयारियों को इतने समय तक सीक्रेट रखना अपने आप में एक चुनौती है। दरअसल शादी की तैयारियां 4 महीने से चल रही थीं और टीम ने पूरी मेहनत के साथ अपना काम किया। लेकिन आपको जानकर थोड़ा आश्चर्य होगा कि विराट और अनुष्का की शादी के पीछे लखनऊ की इस लड़की का हाथ है। ये हैं देविका नारायण, जिन्होंने इटली के इस गांव में विराट और अनुष्का की शादी डिजाइन की। उनके पति जोसेफ राधिक शादी के लिए डेसिग्नेटिड फोटोग्राफर थे। देविका नारायण के पिता प्रदीप ने बताया कि विराट और अनुष्का की शादी को डिजाइन देविका नारायण एंड कंपनी ने किया। देविका कंपनी नाम से फेसबुक पेज पर पोस्ट में लिखा है कि कई महीनों से हमने इसे सीक्रेट रखा था और फाइनली विराट और अनुष्का की शादी हो गई। देविका के पिता बताते हैं कि हम लोग बहुत खुश हैं कि हम इस स्पेशल दिन का हिस्सा बनें और सबसे बड़ी बात की विराट और अनुष्का ने हम पर विश्वास किया।
विराट अनुष्का की इस fairytale wedding के पीछे है लखनऊ की इस लड़की का हाथ
देविका के पिता ने बताया कि उसे सीक्रेट अंसाइनमेंट मिला था और सभी ने इसे सीक्रेट रखा। कुछ दिनों से देविका इटली की कई ट्रिप्स कर रही थीं। लेकिन उन्होंने बिल्कुल भी इस बात का जिक्र नहीं किया। कभी देविका हमें बताती कि वह रोम जा रही है तो कभी पैरिस।