फोटो गैलरी

Hindi News विराटअनुष्काजेठ बिजनेसमैन तो स्कूल टीचर हैं ननद, जानें अनुष्का की ससुराल में कौन क्या करता है?

जेठ बिजनेसमैन तो स्कूल टीचर हैं ननद, जानें अनुष्का की ससुराल में कौन क्या करता है?

इंडियन टीम के कैप्टन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी कर ली है।

Nazneenनई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 13 Dec 2017 07:16 AM

पढ़ें, अनुष्का शर्मा की ससुराल में कौन कौन है?

पढ़ें, अनुष्का शर्मा की ससुराल में कौन कौन है?1 / 2

इंडियन टीम के कैप्टन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी कर ली है। सात समंदर पार इटली के टस्कन शहर में दोनों ने 11 दिसंबर को सात फेरे लिए। विराट और अनुष्का की शादी के बारे में तो आप सभी लगभग हर बात जान ही चुके हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनुष्का जहां शादी करके जा रही हैं यानी विराट की फैमिली में कौन क्या करता है? जाहिर है आप भी नहीं जानते होंगे। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि विराट की फैमिली में कौन क्या करता है।

कोहली को यूं तो देश-दुनिया के लाखों करोड़ों युवा अपना रोल मॉडल मानते हैं, लेकिन विराट कि जिंदगी में ऐसे छह लोग हैं जिन्हें वो सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। और वो पहली शख्स हैं विराट की मां, विराट की मां सरोज कोहली एक हाउस वाइफ हैं। विराट अपनी मां के बहुत करीब हैं वो अक्सर अपनी मां के लिए भावुक मैसेज भी लिखते रहते हैं। विराट अपने पिता के भी काफी करीब थे। विराट के स्वर्गीय पिता प्रेम नाथ कोहली पेशेवर वकील थे। जिनका दिसंबर 2006 में स्ट्रोक के कारण निधन हो गया। विराट अपने पिता को जिंदगी की सबसे बड़ी प्रेरणा मानते हैं।

ये क्या! अनुष्का ने अपनी शादी में पहने हैं दीपिका पादुकोण के झुमके

अनुष्का शर्मा के एक जेठ भी हैं जिनका नाम है विकास कोहली। विकास, विराट के बड़े भाई हैं और पेशे से बिजनसमैन हैं। तो उनकी वाइफ यानी अनुष्का की जेठानी और विराट की भाभी अपनी सास की तरह हाउस वाइफ ही हैं। दोनों का एक बेटा भी जिसका नाम है आर्यवीर। विराट  आर्यवीर के साथ मस्ती करते हुए अक्सर अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं। अनुष्का की ननद यानी विराट कोहली की बहन एक स्कूल टीचर हैं जिनका नाम है भावना कोहली ढींगरा। वहीं अनुष्का के नंदोई संजय ढींगरा भी एक बिजनेसमैन है। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम है आयुष ढींगरा।

अगली स्लाइड में पढ़ें अनुष्का के लिए विराट कोहली ने गाया कौन सा गाना।

अनुष्का शर्मा के लिए सिंगर बने विराट कोहली

अनुष्का शर्मा के लिए सिंगर बने विराट कोहली2 / 2

विराट और अनुष्का ने शादी शादी भले ही गुपचुप तरीके से की हो। लेकिन शादी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। रिंग सेरेमनी से लेकर महंदी, हल्दी और जयमाला तक हर एक रस्म की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। लोग खुले दिल से दोनों की आगे की जिंदगी के लिए बधाई दे रहे हैं।
 
शादी की फोटोज और वीडियो के बीच विराट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वो अनुष्का के लिए गाना गा रहे हैं। वीडियो @ViratCrew ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि विराट एक स्टेज पर गिटार लेकर बैठे हैं और 'मेरे महबूब कयामत होगी आज रुसवा तेरी गलियों में मोहब्बत होगी' गा रहे हैं। बताया जा रहा है कि विराट ने अनुष्का के लिए ये गाना रिंग सेरेमनी के दौरान ही गाया है। विराट जहां इस वीडियो में ये बेहतरीन गाना गाते नजर आ रहे हैं तो वहीं अनुष्का बाकी के मेहमानों के साथ उन्हें चेयर करती नजर आ रही हैं। वैसे विराट के इस वीडियो से एक बात तो साफ हो गई कि विराट जितने अच्छे क्रिकेटर हैं उतने ही अच्छे सिंगर भी हैं।

WOW! अनुष्का की वेडिंग रिंग है बहुत SPECIAL, विराट ढूंढने में लगे थे 3 महीने

काजोल को नहीं पसंद आया #Virushka, ट्वीट कर कही ये बात