बांदा में हाई-वोल्टेज ड्रामा: महिला ने सपा नेता पर बरसाई चप्पल, कार का शीशा चढ़ा भागे पूर्व पालिकाध्यक्ष

संवाददाता, बांदा
Follow us on Google News
share

वायरल वीडियो कोतवाली नगर क्षेत्र के किसी स्थान का बताया जा रहा है। 67 सेकेंड के इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला धीरे-धीरे मोहन साहू की कार के पास पहुंचती है। वह हाथ जोड़ती है। वृद्धा की बात सुनने के लिए मोहन साहू कार का शीशा नीचे करते हैं। वृद्धा बात करते हुए धीरे से चप्पल उतारती है और पीटने लगती है।

woman throws slippers at sp leader former municipal president rolls up car window and flees

UP News : उत्तर प्रदेश के बांदा में एक बुजुर्ग महिला द्वारा सपा नेता और पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू को चप्पल से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला पहले कार में बैठे मोहन साहू के सामने हाथ जोड़ती है और जैसे ही वे गाड़ी का शीशा नीचे करते हैं, तीन बार चप्पल जड़ देती है। हालांकि ‘लाइव हिन्दुस्तान’ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मोहन साहू ने इसे सदर विधायक की साजिश बताया है जबकि विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है।

वायरल वीडियो कोतवाली नगर क्षेत्र के किसी स्थान का बताया जा रहा है। 67 सेकेंड के इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला धीरे-धीरे मोहन साहू की कार के पास पहुंचती है और हाथ जोड़ती है। वृद्धा की बात सुनने के लिए मोहन साहू कार का शीशा नीचे करते हैं। वृद्धा बात करते हुए धीरे से चप्पल उतारती है और पीटने लगती है। अचानक हुई इस घटना से हतप्रभ मोहन साहू अपनी गाड़ी का शीशा चढ़ाकर तुरंत वहां से निकल जाते हैं।

इस मामले में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू ने बताया कि वह मंगलवार सुबह एक परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राजघाट गए थे। उन्होंने अपनी गाड़ी खड़ी की। तभी पदमाकर चौराहे की गीता देवी नाम की महिला वहां आई और हाथ जोड़कर कहने लगी कि उसके साथ अन्याय हुआ है। मैंने जैसे ही गाड़ी का शीशा उतारा, वह चप्पल से मुझे मारने लगी। इसके बाद मैंने अपनी गाड़ी का शीशा ऊपर चढ़ा लिया। उन्होंने कहा कि यह घटना सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की साजिश है। पहले भी एससीएसटी एक्ट में मुकदमा लिखाने की साजिश रची गई थी, लेकिन जांच में मामला झूठा पाया गया था। वहीं सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि उनका इस घटना से कोई लेना देना नही हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्र‌वाई की जाएगी।

महिला ने लगाया पीटने और घर से सामान फेंकने का आरोप

इस घटना के बाद बुजुर्ग महिला ने एक वीडियो बना अपने साथ हुए उत्पीड़न की घटना बयां की। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 192 सेकेंड के इस वीडियो में बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया है कि पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू और उनके कुछ साथियों ने उससे और उसकी बेटी के साथ अभद्रता और मारपीट की। घर से निकाल दिया गया और सामान बाहर फेंक दिया गया। महिला ने मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन से साहू के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है। इस वीडियो का भी आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।