'घर के अंदर आने की करने लगा जिद, पीटता रहा दरवाजा'; Zepto डिलीवरी बॉय पर महिला के आरोप

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने मना किया और गेट बंद करने की कोशिश की, तब डिलीवरी पार्टनर नहीं माना। उसके अनुसार, उसने बार-बार दरवाजे की घंटी बजाई और फिर से कुछ मिनट के लिए घर के भीतर आने की इजाजत मांगी।

woman makes serious allegations against Zepto delivery boy Viral Video
महिला ने डिलीवरी बॉय पर लगाए गंभीर आरोप।

एक महिला ने जेप्टो के डिलीवरी पार्टनर पर परेशान करने का आरोप लगाया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के बीच ग्राहक सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई है। महिला ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में दावा किया कि डिलीवरी बॉय सामान पहुंचाने के बाद उससे पीने का पानी मांगने लगा। उसने उसे पानी की एक बोतल दी और कहा कि वह बोतल अपने साथ ले जा सकता है। महिला के अनुसार, बोतल का पानी खत्म करने के बाद डिलीवरी एजेंट ने दोबारा पानी मांगा और फिर बार-बार उससे 5 मिनट के लिए घर के अंदर आने को कहने लगा।

महिला का कहना है कि उसने साफ तौर पर मना कर दिया और कहा कि अगर उसे बैठना है तो घर के बाहर पर्याप्त जगह है, लेकिन इसके बावजूद वह लगातार अंदर आने की जिद करता रहा। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने कई बार मना किया और मेन गेट बंद करने की कोशिश की, तब भी डिलीवरी पार्टनर नहीं माना। उसके अनुसार, उसने बार-बार दरवाजे की घंटी बजाई और फिर से कुछ मिनट के लिए घर के भीतर आने की इजाजत मांगी। महिला ने कहा कि इस बर्ताव से वह काफी डर गई और तुरंत दरवाजा बंद कर लिया।

महिला ने अपने आरोप में क्या कहा

महिला ग्राहक का आरोप है कि डिलीवरी बॉय ने गेट को जोर-जोर से पीटना शुरू कर दिया। इस पूरी घटना के बाद महिला ने सोशल मीडिया के जरिए जेप्टो से मामले की जांच करने की मांग की। उसने कंपनी को शिकायत करके अपनी नाराजगी जताई। महिला ने दावा किया कि जब उसने ऐप के जरिए शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की तो उसे केवल एक मैसेज मिला, जिसमें बताया गया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने महिला की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। कई यूजर्स ने कहा कि डिलीवरी सेवाएं देने वाली कंपनियों को अपने कर्मियों की नियुक्ति से पहले कड़े सत्यापन की प्रक्रिया अपनानी चाहिए। कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि कंपनियों को आपराधिक बैकग्राउंड की जांच, पते का सत्यापन और मेडिकल रिपोर्ट जैसे कदम जरूरी करने चाहिए। इससे ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। कई लोगों ने आम उपभोक्ताओं को भी सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने लिखा कि डिलीवरी कर्मियों से अनावश्यक बातचीत से बचना चाहिए। अगर संभव हो तो सामान दरवाजे पर ही लेकर तुरंत घर का दरवाजा बंद कर देना चाहिए।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsवायरल न्यूज़ 'घर के अंदर आने की करने लगा जिद, पीटता रहा दरवाजा'; Zepto डिलीवरी बॉय पर आरोप