VIDEO: एक करोड़ का फ्लैट, 28 हजार किराया… और रात 2 बजे अचानक गिर गई छत, महिला ने सुनाई खौफनाक कहानी

Apr 09, 2026 10:53 am ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share

वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने इसे एक गंभीर मुद्दा बताया है और शहरों में महंगे फ्लैट्स की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। कई लोगों ने पूछा कि 1 करोड़ के फ्लैट में ऐसा कैसे हो सकता है।

VIDEO: एक करोड़ का फ्लैट, 28 हजार किराया… और रात 2 बजे अचानक गिर गई छत, महिला ने सुनाई खौफनाक कहानी

कल्पना कीजिए आप देश की राजधानी दिल्ली के पास एक महंगा फ्लैट लेते हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में है। एक दिन आप अपने परिवार के साथ फ्लैट में मौजूद हो, तभी अचानक आपके सामने फ्लैट की छत गिर जाए। तब आपका रिएक्शन क्या होगा? हाल ही में ग्रेटर नोएडा के इलाके से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया पर एक महिला ने अपनी खौफनाक कहानी लोगों को सुनाई है, जब रात के दो बजे उसके फ्लैट की बालकनी का हिस्सा अचानक गिर गया।

ग्रेटर नोएडा के ची 5 में रहने वाली सोनम सिंह ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में पूरी घटना बताई है। वीडियो में उसने बताया कि कैसे वह फ्लैट का हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे वह बुरी तरह डर गई। उसने वीडियो में बताया, “भाई, इस फ्लैट का किराया 28,000 रुपए है और अगर इसे कोई खरीदना चाहिए है तो इसकी कीमत 1 करोड़ है, और इस कंस्ट्रक्शन सेफ्टी के नाम पर हमें क्या दे रहे हैं ये आप ही देखो।”

वीडियो में सुनाई दास्तां

उसने आगे अपनी अपनी बालकनी का टूटा हुआ हिस्सा दिखाते हुए कहा, “देखो दोस्तों, ये रात में 2 बजे हमारे साथ हुआ। हम अपने रूम में थे, सो कर टीवी देख रहे तभी अचानक मुझे आवाज आई कि कुछ गिरा है। हम डर गए।” बालकनी दिखाते हुए वह कहती हैं, “जैसे ही बालकनी खोली तो देखा इतना सारा कंक्रीट गिरा हुआ था। भाई इतना सारा कंक्रीट। इस चीज के हम 28,000 रुपये दे रहे हैं?”

सुरक्षा पर गंभीर सवाल

सोनम सिंह नाम की यूजर वीडियो में आगे हाथ से कंक्रीट तोड़कर दिखाती हैं और कहती हैं, “मैं आपको हाथ से तोड़कर दिखाती हूं, ये कंक्रीट देखो, हाथ से ही टूट रहा है। ये है यहां का कंस्ट्रक्शन। अगर मैं रात में यहां खड़ी होती, क्योंकि मेरी आदत है बालकनी में खड़े होने की, तो क्या होता? क्या ये सेफ है? 1 करोड़ में ये मिल रहा है? सेफ्टी कहां है?”

क्या कह रहे लोग?

यह वीडियो बीते 8 अप्रैल को ही शेयर किया गया था और जल्द ही इसे 13.6 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने शहरों में महंगे फ्लैट्स की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। कई लोगों ने पूछा कि 1 करोड़ के फ्लैट में ऐसा कैसे हो सकता है। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में भी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “मिस्त्री सीमेंट लगाना भूल गया है।” वहीं दूसरे ने कहा, “1 करोड़ के फ्लैट में 10 रुपये का नींबू मिर्च लगा लो, कृपा आ जाएगी।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “मुस्कुराइए, आप ग्रेटर नोएडा में हैं।”

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।