VIRAL VIDEO: देखी है कभी टेंट वाली बारात? वायरल हो रहा धूप से बचने का अनोखा इंतजाम

Upendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share

सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक टेंट वाली बारात वायरल हो रही है। दिन में निकल रही एक बारात में शामिल लोग धूप से परेशान थे। लोगों की इस परेशानी से बचने के लिए लड़के वालों ने बारात के ऊपर टेंट ही लगवा दिया।

VIRAL VIDEO: देखी है कभी टेंट वाली बारात? वायरल हो रहा धूप से बचने का अनोखा इंतजाम

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर आए दिन नए-नए वीडियो वायरल होते रहते हैं। शादियों के सीजन में इन वायरल वीडियोज का आना और तेज हो जाता है। कभी कोई कूलर वाली बारात लेकर चल देता है, तो कभी कोई अनोखे कार्ड बनवाकर चर्चा में आ जाता है। सामान्य से अलग हटकर चीजें करने की वजह से यह वीडियो जल्दी ही वायरल भी हो जाते हैं। लोग इन पर वीडियोज को ठहाके लगाते और मुस्कराते हुए देखते रहते हैं।

इसी फेहरिस्त में एक और वायरल वीडियो शामिल हुए है। यह वीडियो एक बारात का है, जो कि दिन में निकाली जा रही है। अप्रैल और मई की चिलचिलाती गर्मी की वजह से बारात में डांस कर रहे लोगों को परेशानी होने लगती है। थोड़ी देर तक डीजे बजता है लेकिन लोग गर्मी की वजह से डांस नहीं करते। बस फिर क्या था। देखते ही देखते कुछ आधा दर्जन लोग टेंट को हाथों को उठाकर बारात के ऊपर ले आते हैं। टेंट के ऊपर आते ही लोगों को गर्मी और धूप से राहत मिलती है और तुरंत ही डांस शुरू हो जाता है।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में आम तौर पर बारात रात में निकाली जाती है। ऐसे में दिन में निकलती बारात और फिर गर्मी की वजह से उसके ऊपर टेंट का लगाया जाना लोगों के अंतर विस्मय पैदा कर रहा है। लोग इसे दिलचस्पी के साथ देख रहे है। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब तक नौ लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

इस वीडियो के देखने के बाद कई इंटरनेट यूजर्स ने मजे लेने भी शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, "अब बस यही देखना बाकी रह गया था।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "बस यही देखना बाकी रह गया था।" एक और यूजर ने अमेरिका क्या कहता था वाले मीम को लेकर इस वीडियो पर मजे लिए। उसने लिखा, "अमेरिका ने अब कहना ही बंद कर दिया है।"

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।