'ये तस्वीरें देखीं?', अपनी ‘सीक्रेट’ तस्वीरें देखकर हैरान रह गए विराट कोहली; IPL के साथी को किया मेसेज
विराट कोहली इन दिनों परिवार के साथ ब्रिटेन में हैं। 14 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज वह खेलेंगे। इसी बीच इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी जॉर्डन कॉक्स ने बताया कि ब्रिटेन में कोई उनकी सीक्रेट तस्वीरें खींच रहा था। तस्वीरें देखकर दोनों हैरान रह गए।

विराट कोहली इन दिनों परिवार के साथ इंग्लैंड में हैं। हैमस्ट्रिंग इंजरी से वह काफी हद तक उबर चुके हैं और अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच वाली वनडे सीरीज की तैयारियों में लगे हैं। ब्रिटेन में रहने के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि जिसे जानकर खुद विराट कोहली भी हैरान रह गए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम में विराट कोही के साथी रह चुके जॉर्डन कॉक्स ने एक किस्सा साझा किया। कॉक्स ने कहा कि उनकी और विराट कोहली की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन तस्वीरों के बारे में ना तो विराट कोहली को कुछ पता था और ना ही जॉर्डन कॉक्स को।
चुपके से कोई खींच रहा था तस्वीरें
कॉक्स ने एक महीने के बाद तस्वीरों के बारे में अपनी बात रखी। जॉर्डन कॉक्स और विराट कोहली दोनों ही नहीं पता था कि उनकी तस्वीरें कौन खींच रहा है। पर कोई तो था जो कि हर जगह उनको फॉलो कर रहा था और चुपके से तस्वीरें खींच रहा था। 'द गार्जियन' से बात करते हुए कॉक्स ने कहा कि विराट कोहली अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक जीवन से अलग ही रखना चाहते हैं। वह नहीं चाहते कि जब वह अपने परिवार के साथ हों तो उनके फैन्स उन्हें घेर लें। हालांकि उनके लिए प्रिवेसी मेनटेन करना बेहद मुश्किल हो जाता है।
जॉर्डन कॉक्स ने कहा कि कई बार लोग चुपके से पीछा करने लगते हैं और तस्वीरें भी खींच लेते हैं। कॉक्स ने कहा कि हमारे आसपास से बहुत सारे लोग गुजरे लेकिन तब किसी ने कुछ नहीं कहा। दो घंटे के बाद उनका मुझे मेसेज आया और कहा कि तुमने ये तस्वीरे देखीं? यह देखकर मैं भी हैरान रह गया। कॉक्स ने कहा कि यह बेहद दुखद है कि कोई अपने परिवार के साथ क्वीलिटी टाइम बिताना चाहता है लेकिन ऐसा वह कर नहीं सकता। हर किसी की इच्छा होती है कि वह सामान्य जीवन जिए और इंजॉय करे। लेकिन दुर्भाग्यवश यह संभव नहीं हो पाता है।
जॉर्डन कॉक्स ने विराट कोहली की तारीफ की
कॉक्स ने कहा कि 2026 आईपीएल में दोनों ने साथ में काफी मय बिताया। उन्होंने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि वह इतने सीनियर प्लेयर होते हुए भी नए खिलाड़ियों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि विराट कोहली की खास बात है कि उन्होंने क्रिकेट में इतने दिन दिए इसके बाद भी उनकी इच्छा अभी खत्म नहीं हुई है और वह बहुत कुछ कनरा चाहते हैं। ऐसे लोग बहुत विरले ही मिलते हैं।
बता दें कि आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 600 से ज्यादा रन बनाए थे। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ फाइनल मैच के दौरान उन्हें चोट आ गई थी। इसी वजह से वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज की टीम का हिस्सा नहीं थे। अब 14 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। ये मैच बर्मिंगम, कार्डिफ और लॉर्ड्स में खेले जाएंगे।
लेखक के बारे में
Ankit Ojhaविद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


