13,00,000 के रोबोट ने बच्चे को सरेआम मारा थप्पड़, लोगों ने बताया खतरनाक
चीन से एक रोबोट का एक बच्चे को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है। इसके वायरल होते ही, लोगों ने मशीनों के साथ में इंसानों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इसे खतरनाक बताया है।

Viral video: आम जिंदगी में रोबोट्स की बढ़ती उपयोगिता पर एक बार फिर से सवाल उठा है। दरअसल, चीन में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान एक ह्यूमनाइड रोबोट ने एक छोटे से बच्चे को थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक रोबोट घूमते हुए पास खड़े हुए बच्चे को थप्पड़ मार देता है। इसके बाद हैंडलर्स तुरंत आगे बढ़कर रोबोट को पीछे खींचते हैं, हालांकि वह बीच में ही अपना प्रोग्राम किया हुआ प्रदर्शन जारी रखता है।
बच्चे को थप्पड़ मारने के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया सामने आई है। कई लोगों ने इसे एक सामान्य गलती बताया है, तो कई ने रोबोट की उपयोगिता पर सवाल खड़े किए हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह बेहद खतरनाक प्रदर्शन है।” वहीं, दूसरे ने कहा कि बच्चे को खतरा नजर आ गया था, लेकिन वह समय पर हट नहीं पाया। एक अन्य यूज़र ने टिप्पणी की कि धातु से टकराना सच में दर्दनाक होता है।
कुछ यूजर्स ने रोबोट से जुड़ी सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर व्यापक चिंता भी जताई। एक्स पर लिखा कि किसी ह्यूमनॉइड रोबोट का बच्चे को मारना इस बात का संकेत है कि ऐसे मशीनें अभी बिना निगरानी के सार्वजनिक उपयोग के लिए तैयार नहीं हैं।
चीनी मीडिया के मुताबिक, इस घटना में आकर्षण का केंद्र बना यह रोबोट स्थानीय कंपनी यूनिट्री रोबोटिक्स द्वारा बनाया गया है। करीब 13,500 डॉलर का यह रोबोट 35 किलोग्राम वजनी है। इसे रिसर्च, एजुकेशन और कमर्शियल उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है।
इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने यूनिट्री रोबोट्स से जुड़ी पुरानी घटनाओं को भी शेयर करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने बताया कि कुछ पहले इस साल कंपनी का एक रोबोट गलती से अपने मानव हैंडलर को किक मार चुका है। इसी महीने मकाऊ में कंपनी के एक अन्य रोबोट को पुलिस ने हिरासत में लिया था, जब उसने एक बुजुर्ग महिला को इतना डरा दिया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
इन घटनाओं के बाद यह सवाल फिर से उठने लगे हैं कि सार्वजनिक जगहों पर ह्यूमनॉइड रोबोट तैनात करने से पहले किन सुरक्षा उपायों को लागू किया जाना चाहिए।
लेखक के बारे में
Upendra Thapakउपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


