Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट पर बैठ गया व्यक्ति, लोगों ने लिए मजे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति महिला सीट पर बैठा हुआ नजर आता है। इसके बाद कुछ महिलाएं आकर उसे उठने के लिए कहती हैं। इसके बाद दोनों के बीच में बहस हो जाती है।

वायरल न्यूज

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो से जुड़े वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। कई बार इसमें लड़ाई होती है, तो कई बार लोग रील बनाते या फिर कोई हरकत करते हुए नजर आते हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति भरे हुए कोच में महिला सीट पर बैठा होता है। महिलाओं के आने के बाद भी वह उस सीट से नहीं उठता। इसके बाद आसपास के लोग उसका विरोध करना शुरू कर देते हैं लेकिन वह उठने से इनकार करता है। इसके बाद लोग उसकी हूटिंग करना शुरू कर देते हैं। वायरल हो जाने के सवाल पर वह कहता है कि मुझे वायरल कर दो।

सोशल मीडिया साइट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मेट्रो के भीड़-भाड़ वाले कोच में एक व्यक्ति महिला सीट पर बैठा हुआ है। इसके बाद वहां पर खड़ी कुछ महिलाएं उसे उठने के लिए कहने लगती है। वीडियो में कुछ लोग उसे उठने के लिए कहते नजर आते हैं। लेकिन वह नहीं उठता। थोड़ी देर में वह यह कहते हुए उठता है कि उसका स्टेशन आ गया।

इतने में वीडियो बना रही महिला कहती है कि भैया अब तो शांत हो जाओ, आप बड़े होकर थोड़ी सी तमीज दिखाओ।' इस पर वह व्यक्ति सवालिया अंदाज में कहता है कि इनसे बड़ा हूं मैं? इस पर सीट पर बैठने वाली महिला आकर कहती है। हां, वह तो दिख रहा है कि कौन बड़ा है और कौन छोटा है। महिला एक बार फिर से खड़ी होकर चिल्लाते हुए कहती है कि 'आ जाओ बैठ जाओ। इस पर लड़का कहता है कि मेरी मर्जी है। मैं नहीं बैठना चाहता।"

इस बहस के बीच वीडियो बना रही महिला कहती है ‘भैया आप तो वायरल हो जाएंगे, पूरे कोच में हल्ला मचा दिया। आप इस वीडियो से वायरल हो जाएंगे।’ इसके जवाब में लड़का कहता है कि हां कर दो मुझे वायरल, मुझे वायरल कर दो।

लोगों ने लिए सोशल मीडिया पर मजे

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने महिला के व्यवहार पर तंज कसते हुए कहा, “आखिर एक व्यक्ति को मेट्रो में शांति से सीट क्यों नहीं मिल सकती।” एक महिला यूजर ने कमेंट करके लड़के का पक्ष लेते हुए कहा कि आखिर इस तरीके से बात क्यों हो रही है। अगर यहीं पर रोल को पलट दिया जाए फिर?" एक यूजर तंज कसते हुए लिखता है, "लेडीज कोच में जाओ आंटी' वहीं एक और कमेंट करता है कि सार्वजनिक जगहों पर आपसी सम्मान दिखाया जाना चाहिए। हम बिना पूरी कहानी जानें किसी को ऐसे जज नहीं कर सकते। वहीं पर एक और यूजर लिखता है कि दिल्ली मेट्रो में जेंडर इक्वालिटी नहीं हैं।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।