पेड़ की टहनियां काटकर एक घंटे में कमाए 49 हजार रुपये, वायरल वीडियो में दावे से हड़कंप

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

वीडियो शेयर करने वाले युवक का नाम विशाल बताया गया है। उसने इंस्टाग्राम पर कहा कि कनाडा में मेहनत और स्किल की बहुत कीमत है। पेड़ काटने या उनकी शाखाएं हटाने का काम देखने में आसान लग सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है।

पेड़ की टहनियां काटकर एक घंटे में कमाए 49 हजार रुपये, वायरल वीडियो में दावे से हड़कंप

कनाडा में रहने वाले भारतीय युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उसने बताया कि वहां पेड़ों की टहनियां काटने वाले मजदूर ने सिर्फ एक घंटे के काम के बदले उससे 700 कनाडाई डॉलर यानी करीब 49 हजार रुपये लिए। युवक ने कहा कि जब उसने उस व्यक्ति की मासिक कमाई का हिसाब लगाया तो उसका दिमाग घूम गया। इस वीडियो ने लोगों के बीच विदेशों में ब्लू कॉलर जॉब्स की कमाई को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

वीडियो शेयर करने वाले युवक का नाम विशाल बताया गया है। उसने इंस्टाग्राम पर कहा कि कनाडा में मेहनत और स्किल की बहुत कीमत है। विशाल के मुताबिक, पेड़ काटने या उनकी शाखाएं हटाने का काम देखने में आसान लग सकता है, लेकिन इसके लिए खास ट्रेनिंग, अनुभव और महंगे उपकरणों की जरूरत होती है। उसने कहा कि यह सिर्फ शारीरिक मेहनत नहीं बल्कि एक तकनीकी काम है, जिसमें जोखिम भी काफी ज्यादा होता है। गर्मियों में यह मजदूर रोज बुक रहता है, जबकि सर्दियों में वह बर्फ हटाने का काम करता है।

वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स क्या बोले

वीडियो में विशाल ने यह भी कहा कि अगर किसी के पास सही स्किल हो तो कनाडा में अच्छी कमाई करना मुश्किल नहीं है। उसने लोगों से कहा कि वे केवल ऑफिस या व्हाइट कॉलर नौकरियों के पीछे भागने के बजाय स्किल आधारित कामों को भी महत्व दें। उसके मुताबिक, घास काटने, बर्फ साफ करने और पेड़ों की छंटाई जैसे काम वहां काफी कमाई वाले पेशे बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उसकी बात से सहमति जताई और कहा कि विदेशों में स्किल्ड लेबर को भारत की तुलना में कहीं ज्यादा सम्मान और पैसा मिलता है।

वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ यूजर्स ने कहा कि कनाडा जैसे देशों में समय और श्रम दोनों की कीमत होती है, इसलिए ऐसे कामों के लिए ज्यादा भुगतान किया जाता है। कुछ लोगों ने कहा कि पेड़ काटने का काम खतरनाक होता है, इसलिए ऊंची फीस जायज है। कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि आज के दौर में केवल डिग्री नहीं, बल्कि स्कील ज्यादा मायने रखती है। हालांकि, वायरल वीडियो में किए गए दावों की पुष्टि नहीं की जा सकती है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।