आफत की बारिश: रपटा पार करने के लिए पानी के बीचो-बीच पहुंचा अधेड़, तेज बहाव में बहा, वीडियो वायरल

लाइव हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

यूपी के कई इलाकों में पिछले दो दिन से हो रही बारिश ने आफत मचा दी है। बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। बिजनौर में हुई बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। शुक्रवार के एक अधेड़ रपटा पार करने के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया। इसका वीडियो भ वायरल हो रहा है।

Bijnor Viral Video: पश्चिमी यूपी में लगातार हो रही बारिश के कारण उफान पर बह रही मालन नदी में शुक्रवार को रावली रपटे पर एक अधेड़ तेज बहाव में बह गया। ग्रामीणों ने उसे रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नदी के बीच बहाव में जा पहुंचा। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय गोताखोरों, ग्रामीणों और पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं लग सका। अधेड़ का मालन की धारा के बीच में खड़े रहने का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव बिलाई कूकड़ा निवासी रवेंद्र सिंह पुत्र अथर सिंह शुक्रवार दोपहर मंडावर थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर में अपने रिश्तेदारों से मिलने आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रवेंद्र सिंह कुछ देर रावली स्थित एक मिठाई की दुकान पर रुका था। इस दौरान मौजूद लोगों ने उन्हें रावली रपटे पर पानी होने और मालन नदी में तेज बहाव की जानकारी देते हुए आगे न जाने की सलाह दी। बावजूद इसके वह रपटा पार करने के लिए आगे बढ़ गया और तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। मालन में खड़े होने के बीच पहुंचने के बाद रवेंद्र को ग्रामीणों ने शोर मचाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका।

गोताखोरों ने शुरू किया तलाशी अभियान

घटना की सूचना मिलते ही मंडावर थाना प्रभारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों ने नदी में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस को भी सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचकर खोजबीन में जुट गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आसपास मौजूद लोग रवेंद्र सिंह को आगे न बढ़ने और वापस लौटने की आवाज लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन वह उनकी चेतावनी के बावजूद आगे बढ़ जाता है और देखते ही देखते तेज बहाव में बह जाता है।

बारिश से संबंधित घटनाओं में तीन लोगों की मौत

यूपी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण हुई अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। बिजनौर जिले में मालन नदी में नहाने गए दो नाबालिग तेज धारा में बह गए जबकि मिर्जापुर में सड़क धंसने से मोपेड सवार एक व्यक्ति और उसके दो बच्चे घायल हो गए। बिजनौर में पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे ने बताया कि किरतपुर के राधागन इलाके के निवासी शाबान (15), अलीम (16) और सादिम (15) शुक्रवार शाम मालन नदी में नहाने गए थे। उन्होंने बताया कि तीनों एक पुल से नदी में कूदे और उसके नीचे तैरने लगे तथा इसी दौरान शाबान और अलीम तेज बहाव में फंसकर बह गए जबकि सादिम तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया। अधिकारी ने बताया कि गोताखोर लापता लड़कों की तलाश कर रहे हैं।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।