Fact Check: चुनाव प्रचार के दौरान सायोनी घोष ने किया था डान्स? आखिर क्या है वायरल वीडियो का सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो सायोनी घोष का है। इस वीडियो में एक महिला को डांस करते हुए देखा गया। हालांकि पड़ताल में पाया गया कि वीडियो बांग्लादेशी डांसर मेघा क्वीन का है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान टीएमसी सांसद सायोनी घोष अपने अनोखे अंदाज की वजह से छाई हुई थीं। वह गाने गाकर बीजेपी पर अटैक करती थीं। वहीं टीएमसी की करारी हार के बाद उमा भारती ने कहा कि सायोनी घोष को काबा और मदीना वाले गाने की वजह से ही ममता बनर्जी की फजीहत हो गई। इसी बीच टीएमसी सांसद सायोनी घोष का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। दावा किया गया कि चुनाव प्रचार के दौरान सायोनी घोष ने मंच पर डांस भी किया था।
पड़ताल में पाया गया कि यह दावा सही नहीं है। बल्कि यह वीडियो भारत का है ही नहीं। वीडियो बांग्लादेश की एक डांसर का है। डांस करने वाली महिला का नाम मेघा क्वीन है और इसी वीडियो को सायोनी घोष का बताया जा रहा है। एक फेसबुक यूजर ने 15 मई को वीडियो शेयर किया था और कहा था कि, सांसद बनने के लिए टीएमसी की सायोनी घोष को क्या-क्या करना पड़ा।
सच क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो की गहन जांच करने पर पता चला कि इसे '@alltimesnewsBangladesh' नाम के यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया गया है। वहीं यह 15 अप्रैल को ही शेयर किया गया था। इसके पीछे एक पोस्टर भी लगा है जिसपर बैसाखी मला लिखा हुआ है। इसके अलावा बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान की तस्वीर भी बनी हुई है।इतने से ही स्पष्ट हो गया कि यह वीडियो भारत का हो ही नहीं सकता है।
पेशेवर डांसर हैं मेघा क्वीन
मेघा क्वीन नाम की महिला, जिसका वीडियो वायरल हुआ है, उसके कई अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं। महिला का फेसबुक अकाउंट भी मिला है और प्रोफाइल से पपता चलता है कि मेघा क्वीन एक बांग्लादेशी डांसर हैं। 30 अप्रैल को एक बांग्लादेशी यूट्यूब चैनल पर भी इसे अपलोड किया गया था। दैनिक जागरण की भी रिपोर्ट में इस दावे को सरासर गलत बताया गया है।
बता दें कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में इस बार टीएमसी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं बीजेपी को 294 में से 207 सीटे हासिल हुई हैं। टीएमसी के खाते में मात्र 80 ही सीटें गई हैं। चुनावी परिणाम के बाद भी सायोनी घोष लगातार बयान दे रही हैं। उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी चुनाव हारीं नहीं बल्कि उन्हें साजिश करके हराया गया है। उन्होंने इसका ठीकरा चुनाव आयोग पर भी फोड़ा है और एसआईआर में पक्षपात का आरोप लगाया।
लेखक के बारे में
Ankit Ojhaविद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


