Hindi Newsवायरल न्यूज़ Time doesnt exist in this place people fall asleep at any time there no routine
इस जगह पर समय का कोई अस्तित्व नहीं, कभी भी सो जाते हैं लोग, कोई दिनचर्या नहीं

इस जगह पर समय का कोई अस्तित्व नहीं, कभी भी सो जाते हैं लोग, कोई दिनचर्या नहीं

संक्षेप:

आर्कटिक सर्कल के उत्तर में स्थित यह द्वीप नार्वेजियन द्वीपों का हिस्सा है। यहां पर समय अपने हिसाब से चलता है। कई महीनों तक लगातार दिन रहता है, तो कई महीनों तक लगातार रात रहती है।

Nov 21, 2025 09:31 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दुनिया में हर जगह पर लोग समय के हिसाब से चलते हैं। हालांकि, इंटरनेट की उपलब्धता और बिजली की वजह से पिछले कुछ समय में लोग रात और दिन का अंतर भूलने लगे हैं। हालांकि, धरती में एक जगह ऐसी भी है, जहां पर प्रकृति ही समय का अस्तित्व खत्म कर देती है। यह जगह है सोम्मारॉय, आर्कटिक सर्कल के उत्तर में स्थित यह छोटा सा द्वीप मछली पकड़ने के लिए जाना जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस छोटे से द्वीप पर करीब 300 लोग रहते हैं। यह लोग अनूठी जीवनशैली की वजह से आज लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की यहां पर 20 मई से 18 जुलाई तक लगातार दिन का उजाला रहता है। जबकि मिडनाइट सन करीब 69 दिनों तक क्षितिज के ऊपर बना रहता है।

द्वीप की इस मौसमी परिस्थिति की वजह से यहां के लोगों की दैनिक दिनचर्या बहुत ही अनोखी हो जाती है। यहां पर फटबॉल मैच रात 2 या 3 से शुरू हो जाता है। और लोग कभी भी उठकर मछली पकड़ने के लिए चले जाते हैं। वहीं, दुकान कब खुलेगी, कब बंद होगी यह भी दुकान मालिकों पर ही निर्भर करता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह खाना पीना घड़ी की सुई के हिसाब से नहीं करते हैं। जब भी उन्हें भूख लगती है वह खा लेते हैं और जब भी उन्हें नींद आती है वह सो जाते हैं। उन्होंने कहा, "यहां पर समय केवल आने वाले पर्यटकों के लिए मायने रखता है। हमारे लिए नहीं।"

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।