मैनेजर ने दफ्तर में सबके सामने ऐसा क्या किया कि शख्स ने तुरंत दे दिया इस्तीफा; बोला- नौकरी की चिंता नहीं…

Jagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share

शख्स के मुताबिक, उसे हाल ही में सैलरी हाइक मिला था, लेकिन इसके तुरंत बाद उसे दो बड़े प्रोजेक्ट दे दिए गए, जिसकी पूरी जिम्मेदारी उसे अकेले संभालनी पड़ रही थी। हालांकि काम के बदले इसे इज्जत नहीं मिलती थी।

मैनेजर ने दफ्तर में सबके सामने ऐसा क्या किया कि शख्स ने तुरंत दे दिया इस्तीफा; बोला- नौकरी की चिंता नहीं…

हम में से अधिकतर लोगों ने दफ्तर में काम के चक्कर में कभी न कभी मैनेजर की डांट जरूर सुनी होगी। अक्सर हमारे मन में यह ख्याल भी आता है कि नौकरी छोड़ ही जाए। लेकिन जिम्मेदारियां अक्सर हमें ऐसा करने से रोक लेती हैं। पर हाल ही में एक शख्स अपने मैनेजर की डांट से इतना आहत हुआ कि सीधे रेजिग्नेशन दे दिया। शख्स की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस टेक प्रोफेशनल ने स्टार्टअप कंपनी से इस्तीफा देने के पीछे की वजह बताते हुए आरोप लगाया कि उसके मैनेजर ने सबके सामने उस पर चिल्लाया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। शख्स ने रेडिट पर अपना दुखड़ा शेयर किया। पोस्ट के आठ उसने लिखा कि उसे अपने टॉक्सिक मैनेजर की वजह से नौकरी छोड़नी पड़ी। टेक प्रोफेशनल के मुताबिक, उसे हाल ही में सैलरी हाइक मिला था, लेकिन इसके तुरंत बाद उसे दो बड़े प्रोजेक्ट दे दिए गए। इन प्रोजेक्ट्स में डेवलपमेंट, टेस्टिंग और क्लाइंट से बातचीत तक की पूरी जिम्मेदारी उसे अकेले संभालनी पड़ रही थी।

नहीं मिलती थी इज्जत

शख्स ने आगे बताया कि दोनों प्रोजेक्ट के उसे बेहद कड़े डेडलाइन मिले थे, जिसके चलते उसे देर रात 2 बजे तक काम करना पड़ता था। क्लाइंट्स भी उसके काम की सराहना कर रहे थे। इसके अलावा वह एक ऐसे सहकर्मी को नॉलेज ट्रांसफर भी दे रहा था, जो काम में कमजोर था। इसी दौरान उस सहकर्मी से एक गलती हो गई, जिसके बाद मैनेजर ने टेक प्रोफेशनल पर ही गुस्सा निकाल दिया। शख्स ने आरोप लगाया कि मैनेजर उस पर चिल्लाया, गाली दी और उसे प्रोजेक्ट से बाहर निकलने को कह दिया। इस घटना से वह हैरान रह गया।

दे दिया रेजिग्नेशन

टेकी ने बताया कि इस व्यवहार से आहत होकर उसने इस्तीफा दे दिया। हालांकि, कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट में दो महीने का नोटिस पीरियड तय था, लेकिन मैनेजर ने इसे घटाकर 15 दिन कर दिया। मामला कंपनी के सीईओ तक पहुंचा, जिन्होंने बीच-बचाव करने और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। इसके बावजूद मैनेजर ने उस पर भरोसा न होने की बात कही और कहा कि वह कभी भी नौकरी छोड़ सकता है। टेक प्रोफेशनल ने लिखा कि उसे नई नौकरी मिलने की चिंता नहीं है, क्योंकि उसके पास बैकअप प्लान है, लेकिन उसे सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि उसकी मेहनत के बावजूद उसे सम्मान नहीं मिला।

लोग जता रहे सहानुभूति

शख्स से इस पोस्ट से लोग पूरी तरह रिलेट कर पा रहे हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उसके साथ सहानुभूति जता रहे हैं और मैनेजर के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जो व्यक्ति चिल्लाया, उसी से नॉलेज ट्रांसफर करवाया जाए और पूरे मामले को कंपनी में सबके सामने रखा जाए। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि प्राइवेट नौकरी में इस तरह का व्यवहार आम है और काम की कोई इज्जत नहीं करता है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।