MBA डिग्री पर सवाल उठाने वाले निखिल कामत से छात्रा ने पूछा लिया ऐसा सवाल, VIDEO वायरल

Apr 05, 2026 09:37 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

अनाहीज पटेल ने निखिल कामत से पूछा कि कुछ समय पहले आपने कहा था कि अगर आप 25 साल के हैं और एमबीए कर रहे हैं, तो आप जरूर कोई बेवकूफ होंगे। इसके बाद भी वह बिजनेस स्कूल के कार्यक्रम में क्यों शामिल हुए।

MBA डिग्री पर सवाल उठाने वाले निखिल कामत से छात्रा ने पूछा लिया ऐसा सवाल, VIDEO वायरल

निखिल कामत और कोलंबिया बिजनेस स्कूल की एक स्टूडेंट के बीच हुई एक बातचीत इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह पूरी बात कामत के पुराने बयान पर है, जिसमें उन्होंने एमबीए की अहमियत पर अपनी बात रखते हुए डिग्री पर सवाल उठाए थे। इंडिया बिजनेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए निखिल कामत से अनाहीज पटेल नाम की एक स्टूडेंट ने उनके एमबीए की आलोचना करने वाले बयान पर सवाल किया।

अनाहीज पटेल ने स्टेज पर बैठे निखिल से पूछा, ''कुछ समय पहले आपने कहा था कि अगर आप 25 साल के हैं और एमबीए कर रहे हैं, तो आप जरूर कोई बेवकूफ होंगे।" उसने कहा कि इसके बाद भी वह बिजनेस स्कूल के कार्यक्रम में क्यों शामिल हुए। यहां मौजूद दर्शक भी यह जानने के लिए उत्सुक हैं।

स्टूडेंट के इस सवाल को बीच में रोकते हुए निखिल ने पलटकर सवाल किया कि आप क्या वही हो, जिसने ऑनलाइन भी इस तरह पूछा था? इस पर उसने हां कहा तो निखिल ने जवाब दिया कि मैंने वह वीडियो देखा था। छात्रा ने फिर निखिल का धन्यवाद किया और कहा कि मुझे खुशी है कि एल्गोरिदम काम कर गया और आप तब वीडियो पहुंच गया। इसके बाद छात्रा ने कामथ से कार्यक्रम में शामिल होने के पीछे की वजह पूछी।

निखिल ने छात्रा को जवाब देते हुए कहा कि आपने एमबीए कोर्स के लिए 300 डॉलर खर्च किए होंगे। यहां पर लगभग अगर 500 लोग भी मौजूद हैं तो आप सबने इस कमरे में होने के लिए कुल 90 मिलियन डॉलर खर्च कर दिए। मुझे उम्मीद है कि कल के भारत के अमीर बच्चों को जानने का मुझे भविष्य में कुछ फायदा होगा। इसीलिए, मैं यहां हूं।''

यह बात सुनते ही ऑडिटोरियम में बैठे सभी लोग हंसने और मुस्कुराने लगे। छात्रा ने यह पूरा वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है। उसने कैप्शन लिखा कि सच कहूं तो, निखिल काफी कूल इंसान हैं। मुझे वे धीरे-धीरे पसंद आने लगे। उन्होंने सच में एक जबरदस्त स्पीच दी और उनकी बातचीत का अंदाज भी काफी बढ़िया था। उन्होंने इस बात पर भी सहमति जताई कि वे 'एक्सेस' (पहुंच) के लिए एमबीए करने की वकालत करने पर विचार करेंगे। इसे आधी जीत मान लें? खैर, यह सब तो बस मजाक-मस्ती में था।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।