फोटो गैलरी

Hindi News वायरल न्यूज़20 साल में तैयार हुई दुनिया की सबसे लंबी रेल सुरंग, सितंबर में होगा उद्घाटन

20 साल में तैयार हुई दुनिया की सबसे लंबी रेल सुरंग, सितंबर में होगा उद्घाटन

दुनिया की सबसे लंबी और गहरी रेल सुरंग पूरी तरह बनकर तैयार हो चुकी है। यह स्विट्जरलैंड में आल्पस पर्वत के हजारों फीट नीचे बनाई गई है। गोटहार्ड बेस सुरंग(जीबीटी) स्विट्जरलैंड के यूरी के सेंट्रल कैंटन...

20 साल में तैयार हुई दुनिया की सबसे लंबी रेल सुरंग, सितंबर में होगा उद्घाटन
एजेंसी,बर्नSun, 23 Feb 2020 08:04 AM
ऐप पर पढ़ें

दुनिया की सबसे लंबी और गहरी रेल सुरंग पूरी तरह बनकर तैयार हो चुकी है। यह स्विट्जरलैंड में आल्पस पर्वत के हजारों फीट नीचे बनाई गई है। गोटहार्ड बेस सुरंग(जीबीटी) स्विट्जरलैंड के यूरी के सेंट्रल कैंटन के अर्स्टफेल्ड से शुरू हो सदर्न टिसिनो कैंटन के बोडियो तक चलेगी। इससे अब ज्यूरिख से मिलान के बीच दो घंटे 40 मिनट का समय लगेगा। सुरंग को दो भागों में बांटा गया है।
 
गोटहार्ड बेस सुरंग(जीबीटी) की खुदाई के दौरान इंजीनियरों को 73 विभिन्न प्रकार के पत्थरों की खुदाई करनी पड़ी। इनमें से कुछ ग्रेनाइट की तरह सख्त और कुछ चीनी की तरह मुलायम थे। इस दौरान 2.8 करोड़ टन पत्थर निकाले गए। छंटनी, बिजली और केबल स्थापित करने में 2500 से ज्यादा मजदूरों को लगाया गया। 

यह दोहरी सुरंग 57 किलोमीटर लंबी और धरातल से 2.3 किलोमीटर नीचे है। जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक है। इसके ऊपर ऊंचे ऊंचे पहाड़ हैं। इसको बनाने में करीब 20 साल लगे। इसका निर्माण कार्य 1996 में शुरू हुआ। 

इसे 1 जून 2016 को खोला गया और मालवाहक सेवा 11 दिसंबर 2016 को शुरू हुई थी। अभी तक दुनिया में सबसे लंबी सुरंग जापान की 53.9 किमी 'सेइकन रेल' थी, लेकिन अब ये उपलब्धि गोटहार्ड के नाम हो गई है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें