फोटो गैलरी

Hindi News वायरल न्यूज़टोस्ट को चाटा..पैर रखा फिर पैक किया, लोग बोले- तुरंत अरेस्ट करो इसको

टोस्ट को चाटा..पैर रखा फिर पैक किया, लोग बोले- तुरंत अरेस्ट करो इसको

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, यह वीडियो एक टोस्ट फैक्ट्री का है। इस फैक्ट्री में काम करने वाले कुछ मजदूर बहुत ही गंदी हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं, इनमें से...

टोस्ट को चाटा..पैर रखा फिर पैक किया, लोग बोले- तुरंत अरेस्ट करो इसको
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 21 Sep 2021 05:47 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, यह वीडियो एक टोस्ट फैक्ट्री का है। इस फैक्ट्री में काम करने वाले कुछ मजदूर बहुत ही गंदी हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं, इनमें से एक ने तो हद पार कर दी। वीडियो में दिख रहा है कि यह मजदूर पहले टोस्ट को चाटता है फिर उस पर पैर रखता और आखिर में उसे पैक कर देता है। ये वही टोस्ट हैं जिसे लोग सुबह नाश्ते में चाय के साथ खाते हैं।

दरअसल, इस वीडियो को तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में  कुछ मजदूर टोस्ट फैक्ट्री के अंदर काम करते दिख रहे हैं, इनमें से कुछ टोस्ट को पैक कर रहे हैं। मजदूर जमीन पर रखे टोस्ट पर अपने पैर भी रखे हुए हैं और उनको चाटकर पैकिंग कर रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर जानबूझ कर ऐसा कर रहे हैं।

इनमें से ही किसी मजदूर ने इस वीडियो को वहां बैठकर रिकॉर्ड कर लिया। जिस मजदूर को इस वीडियो में ज्यादा दिखाया गया है वह गंदी हरकत करता नजर आ रहा है। सामने पड़े टोस्ट की प्लेट में वह पैर रखे हुए है जबकि उन्हें पैक करते समय वह चाट भी रहा है। इतना ही नहीं कुछ अन्य मजदूर उसके पास लाकर और भी टोस्ट रख देते हैं।

इस वीडियो के वायरल होते ही लोग भड़क गए। लोगों ने कहा कि यह वही चीज है जिसे हम नाश्ते में खाते हैं और इसकी पैकिंग इस तरह से की जा रही है। यूजर्स ने मांग की है कि इस मजदूर को तत्काल अरेस्ट कर लिया जाए। वहीं कुछ ने यह भी कहा कि इस पूरी फैक्ट्री को सीज कर दिया जाए। फिलहाल यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यहां देखें वीडियो..

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें