सेक्स के दौरान पड़ोसियों के शोर से परेशान थी महिला, चिट्ठी लिख कर दी सलाह तो मिला मजेदार जवाब

लाइव हिन्दुस्तान टीम,
Follow us on Google News
share

अक्सर लोग शोर मचाने वाले पड़ोसियों से परेशान होते हैं। उनके समक्ष इसका विरोध करने की कोशिश करते हैं। लेकिन आखिरी समय में पीछे हट जाते हैं। हालांकि कई जगहों पर झगड़े की भी नौबत आ जाती है। हालांकि...

 celebrities upset over money offer for sex on social media love island starsopened secret

अक्सर लोग शोर मचाने वाले पड़ोसियों से परेशान होते हैं। उनके समक्ष इसका विरोध करने की कोशिश करते हैं। लेकिन आखिरी समय में पीछे हट जाते हैं। हालांकि कई जगहों पर झगड़े की भी नौबत आ जाती है। हालांकि टिक-टॉक की एक महिला यूजर ने अपने पड़ोसी को मजेदार जवाब दिया है। 

इस महीने की शुरुआत की बात है। एक टिक-टॉक यूजर ने यह कहानी साझा की है। वह अपने पड़ोसियों द्वारा लगातार चार रात सेक्स करने की आवाज़ से परेशान हो गई थी। महिला ने उन्हें एक बेहद विनम्र संदेश भेजा, जिसके बारे में जानकर आप भी खुश हो जाएंगे। 

महिला द्वारा अपने पड़ोसी को भेजे गए नोट में लिखा है, "मैं इसकी बहुत सराहना करूंगी यदि आप अपने विस्तर को दीवार से अलग कर लेंगे। यह रोजाना की बोती है। मैं अापकी सेक्स की आवाज के साथ सो नहीं पाती हूं। आपकी पड़ोसी।"

महिला अपने पोस्ट में लिखती हैं, यह उस शोर को मोनिंग है। उनकी बिस्तर की आवाज मेरे कमरे तक इसलिए पहुंचती है, क्योंकि उनका बिस्तार दीवार से सटा हुआ है।

महिला ने नोट को अपने पड़ोसी तक पहुंचाने के लिए एक तरीका निकाला। उन्होंने दरवाजे के नीचे खिसका दिया। महिला को उम्मीद थी कि प्यार करने वाले पड़ोसी इसको लेकर उन्हें सुनाएंगे, लेकिन वे जवाब देने में एक कदम आगे निकल गए। जब महिला उस दोपहर कुत्ते की सैर कारा कर घर लौटी, तो महिला को अपने बेडरूम के फर्श पर एक कार्ड मिला।

पड़ोसी ने लिखा था, ''मैं असुविधा के लिए माफी मांगता हूं। मैं इस आवाज के लिए कुछे बेहतर काम करूंगा।'' इतना ही नहीं, पड़ोसी ने  सॉरी कहने के लिए कार्ड में 50 डॉलर का एक स्टारबक्स गिफ्ट वाउचर भी दिया।

टिक-टॉक पर यह क्लिप को 2,20,000 से अधिक लोगों द्वारा देखा गया है। लोग इसको लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैँ। एक ने लिखा, "वाह सुपर चिल पड़ोसी"।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsवायरल न्यूज़ सेक्स के दौरान पड़ोसियों के शोर से परेशान थी महिला, जानें फिर आगे क्या हुआ