ऑफिस से इमर्जेंसी छुट्टी ले IPL देखने पहुंच गई महिला, बॉस ने टीवी पर देखा तो...
एक महिला ऑफिस से फैमिली इमर्जेंसी का बहाना करके जल्दी निकल गई। इसके बाद वह सीधा आईपीएल मैच देखने स्टेडियम पहुंच गई। वहां कैमरामैन ने महिला पर ही फोकस कर दिया।
जब से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) शुरू हुआ है, क्रिकेट के फैन्स एक भी मैच छोड़ने को तैयार नहीं हैं। लोग अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स को देखने के लिए टिकट भी जुटाने में लगे रहते हैं और मौका मिलते ही स्टेडियम पहुंच जाते हैं। अपनी पसंदीदा टीम का मैच देखने के लिए लोग क्या-क्या हथकंडे नहीं अपना रहे हैं। ऐसे ही एक महिला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जॉयन्ट्स का मैच देखने के लिए जल्दी ऑफिस से निकल गई। उसने बॉस को बता दिया कि फैमिली में कुछ इमर्जेंसी है।
अब संयोग देखिए कि मैच देखने के दौरान कैमरामैन ने महिला पर ही फोकस कर दिया। ऑफिस में बैठे बॉस ने उसे देख भी लिया। एक बार में शायद उसे भरोसा ना हुआ हो। लेकिन कैमरा देर तक जूम रहा तो बॉस को भी पक्का विश्वास हो गया कि वह श्रीमती द्विवेदी ही हैं। बॉस ने यह भी पता कर लिया कि उनकी फेवरिट टीम बेंगलुरु है।
महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए पूरा वाकया बयां किया है। उन्होंने बताया कि ऑफिस में फैमिली इमर्जेंसी बोलकर आईपीएल देखने गई थी। इसके बाद कैमरामैन ने फोकस कर दिया और मैं टीवी पर आ गई। बॉस ने देख लिया तो उनसे कुछ यूं बातचीत हुई।
उनके इस पोस्ट पर बहुत सारे लोगों ने प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने कहा, बॉस को कम से कम कुछ प्राइवेट पल बिताने के लिए समय देना चाहिए। एक अन्य यूजर ने कहा, यहां बहुत सारे लोग इंतजार करते हैं कि कैमरामैन फोकस करे। और आप तो फोकस करने के बाद फंस गई। बता दें कि इस मैच में भी बेंगलुरु की टीम को लखनई की टीम से हार का सामना करना पड़ा था।

लेखक के बारे में
Ankit Ojhaविद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




