फोटो गैलरी

Hindi News वायरल न्यूज़लड़की ने स्टोर से सांप को ऐसे पकड़ा, वीडियो देख लोग पूछ रहे- आप नाग देवी तो नहीं?

लड़की ने स्टोर से सांप को ऐसे पकड़ा, वीडियो देख लोग पूछ रहे- आप नाग देवी तो नहीं?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में लड़की को सांप पकड़ते हुए देखा जा सकता है। वह बड़े ही आराम से हाथों से सांप पकड़ रही है। विशालकाय सांप को देखने वालों की सांसे अटकी हुई है।

लड़की ने स्टोर से सांप को ऐसे पकड़ा, वीडियो देख लोग पूछ रहे- आप नाग देवी तो नहीं?
Gaurav Kalaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 24 Sep 2023 03:35 PM
ऐप पर पढ़ें

ऐसा कौन है, जिसे सांप से डर नहीं लगता! लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां एक लड़की बड़े आराम से सांप को पकड़ती है और उसे एक बॉक्स में भी डाल देती है। जिस अंदाज में वह सांप को एक हाथ से पकड़कर लहरा रही है, देखने वाला दांतो तले अंगुली चबा जाए। वीडियो देखकर आप भी इस लड़की की बहादुरी के फैन हो जाएंगे। लोग कमेंट कर पूछ रहे हैं- आप नाग देवी तो नहीं?

यह वायरल वीडियो महाराष्ट्र के कोल्हापुर का बताया जा रहा है। इंस्टाग्राम यूजर श्वेता सुतार ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक स्टोर में सांप घुस गया था, जिसे रेस्क्यू करने के लिए एक लड़की आगे आती है और उसे पकड़कर लकड़ी के बॉक्स में कैद कर लेती है। इस लड़की ने सांप को जिस बेबाकी और बड़ी ही आसानी से रेस्क्यू किया, लोगों को हैरान कर दिया है।

वीडियो में, लड़की बेहद शांति से सांप को दुकान से बाहर ले जाती हुई दिखाई दे रही है, जो लोगों को आश्चर्यचकित कर रही है। ऑनलाइन यूजर्स ने लड़की के साहस की सराहना की है। दूसरी ओर लोग स्टोर के सामान में छिपे सांप को देखकर भी हैरानी जता रहे हैं।

12 सितंबर को पोस्ट किए जाने के बाद से, वीडियो को कई लोगों द्वारा देखा जा चुका है। लोगों के कमेंट भी काफी रोचक हैं। वीडियो पर एक दर्शक की प्रतिक्रिया थी, "OMG! आपने उस चीज़ को अपने हाथ में कैसे पकड़ रखा है? मेरी आत्मा मेरे शरीर को छोड़ चुकी होगी। मैं सिर्फ उस सांप को देखकर वहां से नहीं निकलूंगा।" एक अन्य व्यक्ति ने टिप्पणी की, "सांप आपसे बहुत डरते हैं... आप क्या हैं, नाग देवी?" जबकि एक तीसरे व्यक्ति ने कहा, "आपके बहादुरी भरे काम के लिए सलाम।"