Hindi Newsवायरल न्यूज़ Woman not able to take husband name due to pronunciation Will you Help Her
कोशिश करते-करते थक गई महिला, शादी के तीन साल बाद भी नहीं ले पा रही पति का नाम; आप करेंगे मदद?

कोशिश करते-करते थक गई महिला, शादी के तीन साल बाद भी नहीं ले पा रही पति का नाम; आप करेंगे मदद?

संक्षेप: टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर कर एक महिला ने बताया है कि वह शादी के तीन सालों के बाद भी अपने पति का नाम नहीं ले पा रही है और उसे निक नेम से बुलाती है। इसके पीछे की आप वजह सुनेंगे तो हैरान हो जाएंगे।...

Mon, 5 April 2021 08:19 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान,
share Share
Follow Us on

टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर कर एक महिला ने बताया है कि वह शादी के तीन सालों के बाद भी अपने पति का नाम नहीं ले पा रही है और उसे निक नेम से बुलाती है। इसके पीछे की आप वजह सुनेंगे तो हैरान हो जाएंगे। दरअसल, महिला के पति का ऐसा नाम है, जिसे वह प्रोनाउंस नहीं कर पाती है। इस बात की जानकारी खुद महिला ने दी है, जिसके बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। टिकटॉक पर इस महिला के लाखों फॉलोवर्स हैं और ये लोग महिला के वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पति को निक-नेम से बुलाती है महिला
पति का स्वीडिश नाम होने की वजह से महिला को उसे बोलने में दिक्कत आती है। उसने हाल ही में रहस्य से पर्दा उठाया है कि वह अपने पति का नाम नहीं पाती है। उसे वह पिछले कई सालों से निक-नेम 'बेबी' कहकर बुलाती है। इस महिला की टिकटॉक आईडी @maybebrea है। महिला ने बताया है कि नाम को प्रोनाउंस करने की उसने काफी कोशिश की, लेकिन वह उसे सीख नहीं सकी। इसके बाद ही उसने नाम से बुलाना छोड़ दिया।

टिकटॉक पर वायरल हो गया वीडियो
वीडियो के अपलोड किए जाने के बाद ही यह वायरल हो गया। इस वीडियो को अभी तक एक करोड़ 30 लाख से भी ज्यादा बार सोशल मीडिया पर देखा जा चुका है। वीडियो में महिला कहती है, ''ओके, मैं अपने पति को पिछले तीन सालों से बेबी कहकर पुकार रही हूं, क्योंकि मुझे नहीं मालूम कि उसके स्वीडिश नाम को कैसे प्रोनाउंस किया जाए।'' इसके बाद महिला ने एक बार फिर से अपने पति का नाम लेने की कोशिश की। वह कहती है कि नाम को क्या बुलाया जाए? raGNAR... RAGna... rAgNaR? इस वीडियो क्लिप को 20 लाख यूजर्स ने लाइक भी किया है और हजारों लोग कॉमेंट्स भी कर रहे हैं।

वीडियो पर मजे ले रहे लोग
कई यूजर्स तो महिला के प्रति सहानुभूति प्रकट कर रहे हैं तो कई मजे ले रहे हैं। एक शख्स ने कॉमेंट किया, 'प्लीज यह काफी मजाकिया है।'' एक अन्य ने लिखा कि मैं तुम्हारी भावनाओं को समझ सकती हूं। मेरे पति का नाम Kapuamamalukeakua है। वहीं, एक और यूजर ने कहा कि हाहाहा, यह काफी फनी है। 

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari
लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी को मीडिया में नौ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है और बतौर चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले आजतक समेत अन्य ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। मदन ने नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। खाली समय में नई जगहें घूमना, लॉन टेनिस, क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।