फोटो गैलरी

Hindi News वायरल न्यूज़पाई-पाई जोड़ खरीदा नया घर, फिर अंदर का मंजर देख क्यों पीट लिया सिर?

पाई-पाई जोड़ खरीदा नया घर, फिर अंदर का मंजर देख क्यों पीट लिया सिर?

अंबर हॉल नाम की महिला ने बताया कि जब उसने नया घर बुक किया था तो उसे नहीं पता था कि घर में सांपों का अड्डा है। वह जैसे ही घर के अंदर आई दीवारों पर सांप रेंगते हुए नजर आए, जिसे देखने के बाद वह सहम गई।

पाई-पाई जोड़ खरीदा नया घर, फिर अंदर का मंजर देख क्यों पीट लिया सिर?
Himanshu Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 06 May 2023 06:45 PM
ऐप पर पढ़ें

खुद के लिए घर खरीदना हर किसी का सपना होता है। एक महिला ने पहली बार घर खरीदा मगर जब वह कोलोराडो में अपने चार बेडरूम, दो बाथरूम वाले घर की देखभाल के लिए गई तो सामने का मंजर देख हैरान रह गई। उसके घर में ऐसे मेहमानों का बसेरा था, जिसकी उसने उम्मीद नहीं की होगी। यह सभी उसके लिए एक बुरे सपने जैसा था। बात यह है कि.. उस घर की दीवारों पर सांप लिपटे हुए थे। वह घर सांपों का बसेरा बना हुआ था। अंबर हॉल नाम की महिला ने बताया कि जब उसने नया घर बुक किया था तो उसे नहीं पता था कि घर में सांपों का अड्डा है। महिला ने कहा, "जब हम घर देखने गए तो हमारा कुत्ता घर में गैरेज के पीछे के दरवाजों के पास झुक गया और बहुत धीरे-धीरे चलने लगा।"

दीवारों पर रेंग रहे थे सांप

अंबर हाल ने अपने साथ घटी इस अजीब घटना का जिक्र करते हुए कहा, "मैं जब यह घर देखने के लिए आई। दो छोटे छेद दिखाई दिए हैं। मैंने सांपों को उन छेदों से दीवारों पर रेंगते हुए देखा। मैं इसे देख सहम गई।"

महिला ने कहा कि उनसे देखा कि दीवार की दरारों में सांप दरवाजे के चारों ओर लिपटे हुए हैं। बताया जाता है कि 10 दिन पहले पहला सांप देखा गया था और तब से अब तक कुल 10 सांप देखे जा चुके हैं। अंबर हॉल ने कहा, "यह चौंकाने वाला था... सांप बहुत बड़ा था। खोजबीन के बाद, सभी ने कहा कि यह किसी प्रकार का गार्टर स्नेक था। लेकिन किसी ने नहीं कहा कि उन्होंने कभी इतना बड़ा गार्टर स्नेक देखा था।"

कई डॉलर कर दिए खर्च

अंबर हॉल ने कहा, "मैंने इसलिए घर के अंदर की कोई भी चीज़ नहीं खोली। क्योंकि मुझे डर था कि बक्सों के अंदर या नीचे सांप हो सकते हैं। वह सांपों से छुटकारा पाने के लिए एक स्नेक रैंगलर को हायर करती है। सांपों को पकड़ने में अब तक करीब एक हजार डॉलर खर्च कर चुका है। महिला ने कहा, "हो सकता है जिन लोगों ने इसे मुझे बेचा है उन्हें भी पता हो कि ये घर सांपो से भरा हैं। लेकिन मुझे इस बारे में नहीं बताया गया। मैंने इस घर को खरीदने के लिए अपने जीवन का सारा पैसा खर्च कर दिया।"

शौचालय से सांप निकलने के डर से परिवार बाथरूम का उपयोग करने से डरता है। महिला ने कहा कि उन्हें मौत का डर सता रहा है। विशेषज्ञों ने कहा कि ये सांप यहां करीब दो साल से हैं। इसलिए उसे शक हुआ कि वह इन सांपों को देखने वाली वह पहली शख्स नहीं है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें