फोटो गैलरी

Hindi News वायरल न्यूज़महिला ने 22 हजार देकर कटवाए बाल, खुद का चेहरा देखा तो रोने लगी

महिला ने 22 हजार देकर कटवाए बाल, खुद का चेहरा देखा तो रोने लगी

लोग अच्छा दिखने के लिए क्या-क्या नहीं करते है। जिम जाते हैं, वर्कआउट करते हैं। इसके साथ ही लोग हेयरकट पर भी ध्यान देते हैं और महंगे सैलून में बाल कटवाते हैं। एक ऐसा मामला सामने आया है जहां अपने...

महिला ने 22 हजार देकर कटवाए बाल, खुद का चेहरा देखा तो रोने लगी
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 19 Sep 2021 02:57 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

लोग अच्छा दिखने के लिए क्या-क्या नहीं करते है। जिम जाते हैं, वर्कआउट करते हैं। इसके साथ ही लोग हेयरकट पर भी ध्यान देते हैं और महंगे सैलून में बाल कटवाते हैं। एक ऐसा मामला सामने आया है जहां अपने हेयरकट के लिए एक महिला ने करीब 22 हजार रुपये खर्च किए और जब अपने हेयरकट को आईने में देखा तो रोने लगी। महिला ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

दरअसल, इस घटना का वीडियो महिला ने सोशल मीडिया शेयरिंग ऐप पर शेयर किया है। मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह महिला अपने हेयरकट के बाद काफी परेशान दिखी है। रिपोर्ट में यह नहीं बताया कि महिला कहां की है। महिला ने यह निर्णय लिया कि वह अपने बालों को महंगे सैलून में कटवाएगी। इसके बाद महिला ने बाल कटवाने पर 200 पाउंड (करीब 22 रुपये) खर्च किया लेकिन फिर भी उसके बालों को ऐसा काट दिया कि उसके साथ सब गड़बड़ हो गया।

महिला ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इतने पैसे खर्च करने के बाद उस सैलून वाले ने मुझे बर्बाद कर दिया। इस दौरान महिला अपने सिर पर अपने पुराने बालों को ढूंढ रही थी। इस दौरान महिला ने गुस्से में कहा कि मैं अब किसी के हेयर स्टाइल के पीछे नहीं भागूंगी। मैंने बिना योजना के 8 इंच बाल कटवा लिया। सैलून वाला स्टाइलिस्ट काटता रहा और मैं आंसू बहा रही थी।

महिला ने यह भी कहा कि उसने ऐसा निर्णय क्यों लिया उसे कुछ समझ नहीं आया है। हालांकि महिला ने यह भी नहीं बताया कि उसे अपना हेयरस्टाइल क्यों नहीं पसंद आया। उसने सिर्फ इतना ही बताया कि उसका बाल खराब हो गया। महिला ने कहा कि वह जल्द से जल्द उसे सुधार करेगी और इसके लिए वह अपने मैनेजर से बात करेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें