कौन हैं Better.com के सीईओ विशाल गर्ग, सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है इनकी चर्चा?

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सोशल मीडिया पर Better.com के सीईओ विशाल गर्ग की खूब चर्चा हो रही है। विशाल गर्ग वही सीईओ हैं जिन्होंने जूम कॉल पर मीटिंग के दौरान एक झटके में 900 कर्मचारियों की छटनी का ऐलान कर दिया है। अब उनका...

कौन हैं Better.com के सीईओ विशाल गर्ग, सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है इनकी चर्चा?

सोशल मीडिया पर Better.com के सीईओ विशाल गर्ग की खूब चर्चा हो रही है। विशाल गर्ग वही सीईओ हैं जिन्होंने जूम कॉल पर मीटिंग के दौरान एक झटके में 900 कर्मचारियों की छटनी का ऐलान कर दिया है। अब उनका मीटिंग के दौरान का वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वो कर्मचारियों की छटनी की बात कह रहे हैं। यह वीडियो मीटिंग में शामिल किसी कर्मचारी ने रिकॉर्ड कर लिया था जिसे अब इंटरनेट पर लीक कर दिया गया है।

जब से वीडियो सामने आया है, विशाल गर्ग की सर्चिंग बढ़ गई है। सोशल मीडिया यूजर्स उनके बारे में सर्च कर रहे हैं कि आखिरी विशाल गर्ग कौन हैं, कहां के रहने वालें हैं उन्होंने कर्मचारियों की छटनी का फैसला क्यों लिया? हम आपको विशाल गर्ग के बारे में और सोशल मीडिया पर किए जा रहे उन सवालों का जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

कौन हैं विशाल गर्ग?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक विशाल गर्ग Better.com के फाउंडर और सीईओ हैं। यह एक डिजिटल फर्स्ट होम ओनरशिप कंपनी है। इसके अलावा गर्ग के लिंक्डइन बायो के अनुसार वो निवेश करने वाली कंपनी वन जीरो कैपिटल के फाउंडिंग पार्टनर भी हैं। गर्ग इस साल की शुरुआत में भी सुर्खियों में थे, तब उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान न्यूयॉर्क शहर के पब्लिक स्कूल के छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई में बेहतर सुविधा के लिए करीब 2 मिलियन डॉलर का दान दिया था। इस पैसे का उपयोग आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को आईपैड, इंटरनेट जैसी सुविधा मुहैया कराने में किया गया था।

क्यों ट्रेंडिंग में हैं विशाल गर्ग?

विशाल गर्ग ने अपनी कंपनी बेटर डॉट कॉम से 900 कर्मचारियों को निकाल दिया, जिसमें पिछले हफ्ते जूम कॉल पर भारत के साथ-साथ संयुक्त राज्य अमेरिका के लोग भी शामिल थे। त्योहारी सीजन शुरू होने से कुछ दिन पहले कर्मचारियों को इस तरह से बाहर का रास्ता दिखाने वाले उनके फैसले की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। 

900 कर्मचारियों की छटनी के पीछे क्या है वजह?

विशाल गर्ग ने अपने फैसले के पीछे के कई कारण भी गिनाए। उन्होंने कहा 'यह मेरे करियर में दूसरी बार है जब मैं ऐसा कर रहा हूं और मैं ऐसा नहीं करना चाहता। पिछली बार जब मैंने ऐसा किया था, मैं रोया था। इस बार, मुझे और मजबूत होने की उम्मीद है। हम कई कारणों से कंपनी में लगभग 15 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए बाजार, प्रोडक्टविटी और प्रोडक्शन को जिम्मेदार ठहराया।

Ashutosh Ray

लेखक के बारे में

Ashutosh Ray

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।