स्मृति ईरानी ने ऐसा क्या लिखकर शेयर की यह फोटो कि फैन हो गए इंस्टाग्राम पर लोग?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना और फॉलोवर्स का संडे बेहतर बनाने के लिए एक तस्वीर शेयर की है। जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें कि इस पोस्ट में उन्होंने गूगल बाबा यानी वेब...

smriti

स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना और फॉलोवर्स का संडे बेहतर बनाने के लिए एक तस्वीर शेयर की है। जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें कि इस पोस्ट में उन्होंने गूगल बाबा यानी वेब ब्राउजर गूगल की कुछ लाइन लिखीं हैं। स्मृति ईरानी का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर उनके प्रशंसकों और फॉलोवर्स का तांता लगा हुआ है। कुछ उनके कपड़ों की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनके विचारों की।

काले रंग के कुर्ते और पैंट में शानदार कढ़ाई वाले दुपट्टे में स्मृति ईरानी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उसपर उन्होंने तस्वीर में मिलियन-डॉलर की मुस्कान बिखेरी है, जो तस्वीर में चार चांद लगा रही है।

 

फोटो पोस्ट करते हुए स्मृति ईरानी ने लिखा,  "मुस्कुराते रहो, एक दिन जीवन आपको दुखी करते-करते थक जाएगा। गूगल बाबा का ज्ञान"
इसी के साथ स्मृति ईरानी ने दिल का इमोजी लगाया और हैशटैग हैप्पी संडे के साथ पोस्ट कर दिया।

कमेंट सेक्शन में, स्मृति ईरानी के प्रशंसकों और फॉलोवर्स ने उनकी तस्वीर पर आकर खूब सारा प्यार उडेला और उन्हें "ज्ञान" बांटने के लिए धन्यवाद दिया।

Nootan Vaindel

लेखक के बारे में

Nootan Vaindel

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsवायरल न्यूज़ स्मृति ईरानी ने ऐसा क्या लिखा कि इंस्टाग्राम पर लोग हुए फैन