फोटो गैलरी

Hindi News वायरल न्यूज़सहवाग ने ट्विटर पर शेयर कर दिया 'मोबाइल नंबर', हैरान रह गए फैंस

सहवाग ने ट्विटर पर शेयर कर दिया 'मोबाइल नंबर', हैरान रह गए फैंस

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहते हैं। अपनी फनी पोस्ट के जरिए वे हमेशा अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। इसी बीच सहवाग ने ऐसा ट्वीट किया...

सहवाग ने ट्विटर पर शेयर कर दिया 'मोबाइल नंबर', हैरान रह गए फैंस
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 03 Aug 2021 06:15 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहते हैं। अपनी फनी पोस्ट के जरिए वे हमेशा अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। इसी बीच सहवाग ने ऐसा ट्वीट किया जिसके बाद सभी फैंस हैरान रह गए। सहवाग ने बताया कि उनका फोन शॉवर में गिर गया है, तब तक इस नंबर पर बात करिए।
 
दरअसल, मंगलवार को वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, 'मेरा फोन शॉवर में गिर गया है और जब तक वो ठीक नहीं होता आप मुझसे 9112083319 पर बात कर सकते हैं।' फैंस सहवाग का ये ट्वीट देखकर इसलिए चौंक गए, इस पोस्ट पर लोग कमेंट करने लगे। फिलहाल उनके फैंस असमंजस में पड़ गए हैं, कई लोगों का मानना है कि सहवाग का अकाउंट हैक हो गया है।

इतना ही नहीं कई फैंस सहवाग के फोन नंबर को डीकोड भी कर रहे हैं। कुछ का मानना है कि सहवाग के इस नंबर में उनकी कुछ यादगार पारियों का स्कोर दर्ज है। फोन नंबर के आखिर में 319 संख्या है जो कि टेस्ट क्रिकेट में सहवाग का बेस्ट स्कोर है। वहीं फोन नंबर के बीच में 83 अंक भी है, ये स्कोर सहवाग ने 2003 वर्ल्ड कप के फाइनल में बनाया था।

सहवाग का यह ट्वीट चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों को यकीन है कि सहवाग ही इस ट्वीट का रहस्य जल्द फैंस को बताएंगे। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने ये पोस्ट फेसबुक, ट्विटर दोनों पर शेयर की है, इसलिए उनका अकाउंट हैक होने की गुंजाइश कम है।

सबसे खास बात ये है कि कई लोगों ने उस नंबर पर फोन लगाना भी शुरू कर दिया और लोग उसका स्क्रीनशॉट भी लगा रहे हैं। हालांकि किसी ने यह नहीं कहा कि उनकी सहवाग से बात हो गई है। फिलहाल अब सब लोग सहवाग की अगली पोस्ट का इंतजार कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें