Video: सड़क पर शादी की ड्रेस में भागते दिखे दूल्हा-दुल्हन, जानें क्यों
एक वायरल वीडियो में एक नवविवाहित दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी की ड्रेस में सड़क के बीच दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। जानें क्यों पति-पत्नी की ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इस खबर को सुनें
जैसे-जैसे शादियों का मौसम नजदीक आ रहा है, शादी समारोह के कई तरह के मनोरंजक और हंसाने वाले वीडियो डिजिटल मीडिया पर हलचल मचाते हैं और सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान आकर्षित करते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस तरह की क्लिप देखना चाहते हैं जो उनका दिन बना दें। फनी वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। ऐसी ही एक वीडियो वायरल हो रही है। शादी के बाद सड़क पर दौड़ते एक कपल का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
इंस्टाग्राम यूजर आरके खान ने इस क्लिप को अपने हैंडल पर पोस्ट किया। वीडियो में एक दूल्हा-दुल्हन को अपनी शादी की ड्रेस में सड़क पर दौड़ते हुए देखा जा सकता है। सड़क के बीचोबीच नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन दौड़ रहे हैं, जो गांव की सड़क जैसी लग रही है। दूल्हा-दुल्हन के साथ कुछ और लोग भी नजर आ रहे हैं। क्लिप देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाजा लगा लिया कि दूल्हा-दुल्हन एक वाहन के पीछे भाग रहे हैं क्योंकि वह उन्हें पीछे छोड़ते हुए जा रहा है।
ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद, वीडियो को 12 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया और 463 हजार लाइक्स मिले। सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट में बताया कि वीडियो कितना फनी है। एक यूजर ने लिखा कि इसको बोलते हैं भाग के शादी करना। एक अन्य ने कमेंट किया, शायद ये भी कोई रसम हो। बता दें कि हिंदू धर्म के अनुसार, शादी के बंधन को सात जन्मों तक चलने वाला माना जाता है। हिंदू शादियों में कई तरह की परंपरा और रस्में होती हैं। इनमें कई रस्में ऐसी होती हैं जो लोगों को हंसाती भी हैं। इनमें दूल्हे की नाक पकड़ने की रस्म या जूते चुराई की रस्म भी होती है।