फोटो गैलरी

Hindi News वायरल न्यूज़चार सालों से अपना यूरिन पी रही है यह महिला, खुद बताया कारण

चार सालों से अपना यूरिन पी रही है यह महिला, खुद बताया कारण

. एक महिला ने ऐसा अजीबोगरीब दावा किया है जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए। महिला ने बताया कि वह पिछले चार सालों से खुद का पेशाब पी रही है। इतना ही नहीं पूरे दिन भर में वह अपना चार से पांच गिलास तक का...

चार सालों से अपना यूरिन पी रही है यह महिला, खुद बताया कारण
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 21 Nov 2021 04:24 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

.

एक महिला ने ऐसा अजीबोगरीब दावा किया है जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए। महिला ने बताया कि वह पिछले चार सालों से खुद का पेशाब पी रही है। इतना ही नहीं पूरे दिन भर में वह अपना चार से पांच गिलास तक का यूरिन पी जाती है। महिला ने इसका कारण भी बताया कि वह ऐसा क्यों कर रही है। महिला ने यह खुलासा तब किया जब वह एक इंटरव्यू दे रही थी, उसने इसके फायदे भी गिनाए हैं।

दरअसल, यह महिला अमेरिका के कोलोराडो की रहने वाली है। 'द सन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक 53 साल की इस महिला का नाम कैरी है। महिला ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि पिछले चार साल से वह अपना ही यूरिन पी रही हैं। महिला ने बताया कि उसने ऐसा करना तब शुरू किया जब वह अपने कैंसर का इलाज करा रही थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को मैलेनोमा कैंसर काफी पहले था। इसी के इलाज के दौरान महिला ने अपना यूरिन पीना शुरू किया था। पहले महिला ने इसे कम मात्रा में शुरू किया लेकिन धीरे-धीरे महिला इसे दिनभर में चार से पांच गिलास तक पीने लगी। हालत यह है कि महिला यूरिन को पीती है साथ ही साथ बालों में भी उसे लगाती है। इसके अलावा महिला यूरिन को आंखों के नीचे फेसबैक की तरह भी यूज करती है।

महिला ने अपने इंटरव्यू में इसके स्वाद के बारे में भी बताया है। महिला का कहना है कि जब वह गर्म यूरिन पीती हैं तो उसे काफी अच्छा महसूस होता है। महिला को कई बार तो यूरिन का स्वाद शैंपेन जैसे लगता है। महिला ने बताया कि जब भी वह कुछ खाती है तो उसमें यूरिन की महक लगती है। जब से यूरिन पीना शुरू किया है, तब से उसके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है।

हालांकि रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं है कि महिला का कैंसर ठीक हुआ या नहीं लेकिन महिला के यूरिन पीने के दावे ने सभी को हैरान कर दिया है। इंटरव्यू के बाद जैसे ही महिला की कहानी सामने आई लोग प्रतिक्रिया देने लगे, यूरिन के फायदे और नुकसान पर लोग बहस करने लगे। महिला ने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें