भाई की मदद के लिए रात में उठी जुड़वा बहन, वीडियो देख लोग बोले- इससे प्यारी चीज नहीं देखी
भाई-बहन की बॉन्डिंग हमेशा खास होती है। खासकर तब जब उनकी उम्र में ज्यादा अंतर न हो। इससे भी खूबसूरत कम उम्र के जुड़वा भाई-बहनों का बंधन होता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है।...

इस खबर को सुनें
भाई-बहन की बॉन्डिंग हमेशा खास होती है। खासकर तब जब उनकी उम्र में ज्यादा अंतर न हो। इससे भी खूबसूरत कम उम्र के जुड़वा भाई-बहनों का बंधन होता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जुड़वा बच्चों के बीच बिल्कुल वैसा ही बंधन देखा जा सकता है।
वीडियो में जुड़वा भाई-बहन पालने में सोए हुए दिख रहे हैं। कुछ ही देर में भाई जागता है और अपनी बहन को जगाने के लिए आवाज लगाता है। इसके बाद बहन उठती है और कुछ भी नहीं समझ पाने के बावजूद कि उसके भाई ने क्या बड़बड़ाया, वह बिंकी को उसके मुंह में रख देती है।
वीडियो को 2,600 से अधिक लाइक मिले
वीडियो के अंत में दिखता है कि बहन खुशी से अपने बेड पर सो जाती है। क्यूट बेबीज का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया। इसके कैप्शन में लिखा है कि 'यह सबसे प्यारा है! अंत तक देखें। कितनी प्यारी बहन है।' इस वीडियो को तीन दिन पहले पोस्ट किया गया था। इसे अब तक 2,600 से अधिक लाइक मिल चुके हैं। साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने प्यार भरे कमेंट्स किए हैं।
'यह सबसे प्यारी चीजों में से एक'
वीडियो देखने के बाद एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि यह बहुत ही प्यारा है। एक दूसरे शख्स ने लिखा, "यह सबसे प्यारी चीजों में से एक है जिसे मैंने कभी देखा है और इसलिए अब मैं आपको दिखा रहा हूं। ऑस्ट्रेलिया से आपको प्यार भेजा है।" एक अन्य यूजर ने दिल की इमोजी के साथ लिखा, “अद्भुत! किसी शब्द की जरूरत नहीं है। मै इसे बार-बार देख रहा हूं।"